KRK ने कियारा के सहारे बनाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को निशाना, कही ये वाहियात बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

KRK ने कियारा के सहारे बनाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को निशाना, कही ये वाहियात बात

बॉलीवुड में खुद को फिल्म क्रिटिक और एक्टर कहने वाले कमाल आर खान हमेशा ही अपने बड़बोलेपन की

बॉलीवुड में खुद को फिल्म क्रिटिक और एक्टर कहने वाले कमाल आर खान हमेशा ही अपने बड़बोलेपन की वजह से सुर्खियों में रहते है। हमेशा किसी न किसी बॉलीवुड स्टार को निशाना बनाकर और उन्हें बुरा भला कहना KRK की पुरानी आदत है।
1653906263 275383557 858303981709768 521253239625805855 n
 KRK ने कुछ दिन पहले ही अपनी बायोग्राफी लांच करने की खबर को ट्विटर पर शेयर किया था। जिसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर बधाई दी। अमिताभ बच्चन भी उन  लोगो में से एक है जिन्होंने ट्विटर पर KRK को बधाई दी थी। 
1653906446 screenshot 3
ट्विटर पर अमिताभ का KRK को बधाई देना था की ट्रोलर्स ने अमित जी की क्लास लगा दी थी।  अब एक बार फिर KRK ने सुर्खिया बटोरी है।  KRK ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिर से निशाने पर लिया है।  दरअसल हुआ यूँ की KRK को बायोग्राफी लांच की बधाइयाँ देने वालो में सिद्धार्थ की रुमरड गर्लफ्रेंड किआरा आडवाणी भी एक थी।  
1653906398 screenshot 5
लेकिन कुछ देर बाद ही कियारा ने पोस्ट डिलीट कर दी। बस फिर क्या था KRK को मिल गया मौका सिद्धार्थ पर एक फिर ऊँगली उठाने का। KRK ने कियारा के पोस्ट डिलीट करते ही सिद्धार्थ को बुरा भला बोलना शुरू कर दिया और कियारा के पोस्ट डिलीट करने के पीछे सिद्धार्थ का हाथ बताया।
1653906406 screenshot 4
KRK ने कहा ‘sid तू इतना बड़ा नल्ला क्यों है ? ‘ KRK ने पोस्ट में लिखा ‘एक्ट्रेस #KiaraAdvani ने ये ट्वीट किया और 10 मिनट बाद डिलीट कर दिया। जब मैंने उसका कारण पूछा? उन्होंने कहा कि @SidMalhotra नाराज हो गए और ट्वीट को डिलीट करने के लिए कहा। यार सिद तू इतना बड़ा नल्ला क्यों है? लड़कियों को आगे करके क्यों लड़ता है? पहले आलिया अब कियारा। मर्द बनना सीख।’
1653906422 274210228 371706247738478 9105365004776400636 n
KRK और सिद्धार्थ की लड़ाई काफी पुरानी है।  साल 2016 में कहा जाता है की सिद्धार्थ ने KRK को थप्पड़ जड़ दिया था।  क्यूंकि KRK ने उस वक़्त उनकी गर्लफ्रेंड रही आलिया पर भद्दी बात कह दी थी।  तभी से KRK को सिद्धार्थ एक फूटी आंख नहीं भाते। एक बार फिर KRK ने सिद्धार्थ को आड़े हाथो लिया है।  हालाँकि इस पर न कियारा और न ही सिद्धार्थ ने अभी तक कुछ बोला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।