KRK ने रणवीर सिंह के लॉन्च पर उठाए सवाल, कहा – उनके पिता ने YRF को दिए थे इतने करोड़ रुपये

KRK ने हाल ही में एक फिल्म का रिव्यु करते हुए दावा किया है कि रणवीर सिंह को

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर केआरके अक्सर रिलीज हुई फिल्मों के रिव्यु करने के लिए जाने-जाते हैं। यही नहीं उनके कई बार बॉलीवुड एक्टर्स पर भद्दे कमेंट्स करते हुए भी देखा गया है। केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए मुसीबत में फंस जाते हैं। उनके खिलाफ हाल ही में एक कानूनी मामला भी सामने आया था। सलमान खान ने केआरके पर अभिनेता की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा चल रहा था। अब केआरके ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने यशराज प्रोडक्शंस के जरिए रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बात की। 
1638160864 krk 1200
दरअसल 19 नवंबर को केआरके ने फिल्म बंटी और बबली 2 का रिव्यू वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अपने रिव्यू में केआरके ने फिल्म को काफी बुरा बताया है और साथ ही साथ एक्टर्स की भी खिंचाई की। वहीं वीडियो में केआरके ने कहा कि आदित्य चोपड़ा के YRF ने जिस भी अभिनेता को लॉन्च किया है, वो फ्लॉप ही रहा है। 
1638160933 57221570 118028062495230 5401030432851460111 n
इतना कहने के बाद केआरके ने कहा, ‘अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह को भी यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया और वो तो आज बड़ा स्टार है। तो आपको बता दूं कि आदित्य ने रणवीर को लॉन्च नहीं किया था, बल्कि रणवीर, आदित्य के माध्यम से लॉन्च हुआ था।’ याद दिला दें कि रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो YRF के बैनर तले बनी थी। 
1638160996 krk diagnosed with stomach cancer actor upset over unfulfilled wish to work with big b
वीडियो में आगे केआरके ने कहा, ‘रणवीर के बाप ने आदित्य को 20 करोड़ रुपये दिए थे और उसके बाद YRF ने उसे लॉन्च किया था।’ हालांकि इस वीडियो में केआरके ने रणवीर सिंह को रणबीर कपूर कहा है। बता दें कि फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी बनी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। याद दिला दें कि केआरके कई अलग अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं, जिन में से एक वजह उनका रिव्यू भी होता है।
1638160968 123533381 124873359166420 3312905601768571024 n
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अपने किसी बयान को लेकर केआरके चर्चा में हैं। केआरके पहले भी कई बार अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले केआरके पर सलमान खान की ओर से केस भी कर दिए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।