एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर का बड़ा धमाका, जल्द अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर का बड़ा धमाका, जल्द अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने आखिरकार अपना पहला बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर ही लिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने आखिरकार अपना पहला बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर ही लिया और वो भी बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ। जी हां नूपुर जल्द अक्षय कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। 
1569145388 67783987 2637665952918578 773319472434919032 n
अक्षय कुमार और नूपुर ने सिंगर रविवार को सिंगर बी प्राक के नए सिंगल के लिए शूटिंग की और अब इस शूट की तसवीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। 
1569145397 71760190 143722833543685 4901402548777951583 n
बताया गया है कि ये रोमांटिक गाना जानी बी प्राक ने लिखा है। बी प्राक ने इससे पहले अक्षय की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ को अपनी आवाज दी थी। इस गीत में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क भी होंगे। 
1569145409 112
वायरल तस्वीरों में अक्षय कुमार नूपुर और एम्मी विर्क  मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पोज़ देते दिखाई दे रहे है। इन तस्वीरों में नूपुर सिंपल वाइट और ब्लू कुरता और चूड़ीदार में दिखाई दे रही है। 
1569145415 11
आपको बात दें नूपुर ने हाल ही में अपनी बहन कृति सेनन के साथ एक हेयर आयल कमर्शियल में काम किया था। दोनों बहने अक्सर एक साथ पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट की जाती  है। बला की खूबसूरत नूपुर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। 
1569145423 67678444 525922738178381 4443510121474719204 n
नूपुर सेनन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.2 मिलियन फॉलोवर है जो उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते है। काफी दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि नूपुर जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है। फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं है पर जल्द ये अक्षय के साथ म्यूजिक वीडियो में जरूर दिखाई देंगी। 
1569145438 65002605 450378348843396 7881907924089620302 n
1569145448 71331516 942727446064316 4429828742158723575 n
वर्क फ्रंट की बात की जाते तो कृति सेनन और अक्षय कुमार जल्द ही मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउस फुल – 4 में नजर आने वाले है।  इस फिल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे और बोमन ईरानी भी हैं। यह 25 अक्टूबर को दीवाली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है। 
1569145476 66412165 824719387929648 2937308920324101855 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।