प्रभास पर आया कृति सेनन का दिल? डेटिंग रूमर्स के बीच शादी के लिए बेताब हुई एक्ट्रेस? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रभास पर आया कृति सेनन का दिल? डेटिंग रूमर्स के बीच शादी के लिए बेताब हुई एक्ट्रेस?

काफी समय से ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि कृति सेनन और साउथ एक्टर प्रभास के बीच कुछ

काफी समय से ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि कृति सेनन और साउथ एक्टर प्रभास के बीच कुछ चल रहा है। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कृति-प्रभास को डेट कर रही हैं। दरअसल, कई मौकों पर इन दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली। आपको बता दें, इन दोनों ने फिल्म आदिपुरुष में साथ काम किया है। बस इसके बाद से ही कृति और प्रभास को लेकर उड़ रही अफवाहों को हवा मिली। 
1669457889 74551be3d5
जिसके बाद हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने भी इस खबर को कंफर्म किया कि अब कृति की ज़िन्दगी में किसी शहज़ादे की एंट्री हो चुकी है। वरुण ने कहा, ‘इनकी ज़िन्दगी में वो आ गया है, वो शहज़ादा आ गया है, जिसे वो आज कल डेट कर रही हैं।
1669458041 varun dhawan 
अब प्रभास को डेट करने की खबरों के बीच सुनने में आया है कि कृति शादी की बात कर रही हैं। आपको बता दें, एक वायरल वीडियो में कृति सेनन कहती नजर आ रही हैं कि अगर उन्हें कभी मौका मिला, तो वो प्रभास से शादी कर लेंगी। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस से एक सवाल किया गया था कि वो कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ और प्रभास में से किसके साथ शादी करना चाहेंगी?
1669457912 kriti sanon
जिसके जवाब में वो बोलीं, प्रभास के साथ शादी करना चाहूंगी। वहीं, कृति के इस जवाब को सुन सभी का शक यकीन में बदल गया। फैंस अब खुशी से फूले नहीं समा रहे। बता दें ऐसे चर्चे हैं कि आदिपुरुष की शूटिंग ने दोनों को करीब आने का मौका दिया। दोनों शूटिंग के वक्त खूब मस्ती करते थे। साथ ही प्रभास ने एक्ट्रेस को तेलुगु की बेसिक शिक्षा दी है। वहीं कृति ने भी बदले में उन्हें हिंदी बोलना सिखाया। 
1669457926 kriti sanon i will love to marry prabhas
लेकिन अब जो खबरें उड़ रही हैं अगर वो सच हैं तो इन दोनों के फैंस काफी खुश होंगे। दोनों ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन पर काफी अच्छे लगेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।