बॉलीवुड एक्ट्रेसस कृति सेनन ने अपने जीवन में काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत की है और अपना नाम बनाया है। वरुण धवन से लेकर सुपरस्टार शाहरुख़ खान तक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के नामी सितारों के साथ अपने काम का नाम जोड़ चुकी है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने करियर को 9 सालो में मजबूत कर महारत हासिल की है। वही 9 साल के करियर के बाद अब कृति ने अपने करियर से जुड़ा नया कदम उठाया है, दरअसल कृति सेनन अब एक्टिंग के बाद प्रोडूसर बनने की तैयारी में है।

सोशल मीडिया पर कृति ने बीते दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने अपने करियर के इस एहम पड़ाव की जानकारी फैंस को दी है। कृति की इस वीडियो में ब्लू कलर की बटरफ्लाई उड़ती दिखाई दे रही है। साथ ही एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘इस मौजिकल इंडस्ट्री में मुझे अपने सपने पूरे करते हुए 9 साल बीत गए हैं’ कृति ने आगे कहा- मैंने अपनी ज़िन्दगी में बेबी स्टेप्स लिए और इस जर्नी से बहुत कुछ सीखा। मैं इससे लगातार आगे बढ़ रही हूँ और आज मैं एक एक्ट्रेस बन चुकी हूँ।
मैं फिल्म मेकिंग की हर चीज पसंद करती हूँ, और ऐसे में अब वक़्त कुछ और करने का भी हो चला है। इसने मेरे दिल को छू लिया है आशा है आपको भी इतना ही पसंद आएगा। एक्साइटमेंट से भी आगे आकर फाइनली ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की शुरूआत हो गई है पूरे दिल के साथ और बड़े सपने के साथ’

वही आज कृति सेनन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है इस पोस्ट में अब एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म जिसमे वो एस ए प्रोडूसर काम करने वाली है उसका नाम शेयर कर फैंस को उसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर काजोल, कनिका ढिल्लन और मोनिका के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- दो पत्ती अनाउंस करके बहुत खुश हूं। तीन मजबूत, प्रेरणादायी, टैलेंटेड औरतों के साथ
एक्ट्रेस ने आगे कहा- हम नेटफ्लिक्स से बेहतर कोई और प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं सोच सकते थे। आगे एक्ट्रेस ने कहा-काजोल मैम के साथ आठ साल बाद काम करने के लिए तैयार हूं और काफी एक्साइटेड हूं। वही सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- ‘दो पत्ती की स्क्रिप्ट मेरे दिल के बेहद करीब है यह मेरे प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई बहुत पसंद है।

एक्ट्रेस कहती है मुझे फिल्ममेकिंग बहुत पसंद और अब मुझे ये एहसास हुआ कि मैं ये बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। इस मैजिक जर्नी की शरुआत के लिए मुझे नेटफ्लिक्स से अच्छा प्लेटफॉर्म और कोई नहीं मिल सकता था।एक्ट्रेस कहती है कि काजोल मैडम के साथ काम मैं पूरे 8 साल बाद कर रही हूँ जिसके लिए काफी उत्सुक हूँ, मैं इस फिल्म के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।


















