Kratika Sengar और Nikitin Dheer ने रिवील किया बेटी का चेहरा, दादाजी की गोद में दिखीं देविका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kratika Sengar और Nikitin Dheer ने रिवील किया बेटी का चेहरा, दादाजी की गोद में दिखीं देविका

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर निकितिन धीर और टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में थंगाबली के किरदार से सबका दिल जीतने वाले एक्टर निकितिन धीर और उनकी वाइफ और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कृतिका और निकितन ने पिछले साल 12 मई को अपनी बेटी देविका का स्वागत किया था।
1675507061 312472318 852826189049679 2128200975558748415 n
तभी से ये कपल अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अक्सर ही अपनी लाडली संग मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया था। 
1675507072 302237742 762253725025092 3490841453579470357 n
हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है जीं हां, कृतिका और निकितन ने अपनी बेटी देविका के फेस को रिवील कर दिया है। कपल की बेटी की फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है और फैंस देविका की क्यूटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
1675507105 291487303 1235664097261247 8350807917036341903 n
दरअसल, कृतिका सेंगर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें देविका अपने दादाजी और एक्टर पंकज धीर  की गोद में बैठी दिखाई दे रही है। देविका ने ब्लू ड्रेस पहन रखी है साथ ही ब्राउन कलर की कैप उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना दिया है।

फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”दादा जी की लाडली देविका।” कृतिका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो के सामने आते ही एक्ट्रेस की पोस्ट कर सेलेब्स से लेकर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं और कपल की बेटी की तारीफों के पुल बांध रहे है। 
1675507249 whatsapp image 2023 02 04 at 16.09.58
1675507256 whatsapp image 2023 02 04 at 16.10.12
1675507261 whatsapp image 2023 02 04 at 16.10.21
एक्ट्रेस की पोस्ट पर ज्यादातर कॉमेंट्स में लोगों ने कृतिका और निकितन की लाडली को क्यूट बताया है।वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि देविका बिल्कुल अपनी मां की तरह सुंदर बताया है। बता दें कि इससे पहले कृतिका ने अपनी बेटी देविका के कान छिदवाने की फाटो शेयर की थी। उस फोटो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।