जानिए क्यों सुनील ग्रोवर के बेटे को नहीं पसंद था उनका स्क्रीन पर लड़की का रोल करना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए क्यों सुनील ग्रोवर के बेटे को नहीं पसंद था उनका स्क्रीन पर लड़की का रोल करना

छोटे परदे के फेमस कॉमेडियन कहे जाने वाले सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

छोटे परदे के फेमस कॉमेडियन कहे जाने वाले सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल सुनील ग्रोवर की कॉमेडी के लोग आज भी दीवाने हुए रहते हैं। और सुनील के सारे किरदार को अभी भी वैसे ही प्यार देते रहते हैं। लेकिन सुनील के ज़िन्दगी में एक शख्स ऐसा भी हैं जो सुनील ग्रोवर के इन सारे किरदारों को पसंद नहीं करता हैं। यहां तक की उनसे ये सारे रोल नहीं निभाने की भी गुजारिश की थी। 
1670493227 308521378 1304017300342938 8022799204240094746 n
दरअसल ये शख्स कोई और नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर के बेटे हैं। जिन्हे अपने पापा को टीवी पर इन सारे किरदारों में देखना पसंद नहीं हैं। और सारे बातों का खुलासा खुद सुनील ग्रोवर ने किया हैं। जहां सुनील एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए ये कहते दिखे की- एक दिन मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि पापा आप लड़की मत बना करो। फिर मुझे पता चला कि मेरे लड़की वाले गेटअप को लेकर उसके दोस्त उसे चिढ़ाते हैं, इसलिए उसे स्क्रीन पर मेरा लड़की बनना पसंद नहीं है। 
1670492887 hrithik roshan sunil grovers gutthi
सुनील ग्रोवर ने बताया, ‘मेरे बेटे को उसके दोस्त चिढ़ाते थे कि तेरे पापा तो लड़की बनते हैं। एक दिन उसने मुझसे बोला कि पापा आप लड़की मत बना करो।  मैंने बिल्डिंग में बात की तो पता चला कि कुछ बच्चे उसे इस बात को लेकर चिढ़ाते हैं। एक दिन मैं उसे मॉल लेकर गया. वहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए और मेरे साथ सेल्फी खिंचवाई। ये सब देखकर उसे अहसास हुआ कि मैं तो बहुत अच्छा काम कर रहा हूं। मैंने उसे बताया कि इतने लोगों के चेहरे पर हम लोग स्माइल लाते हैं.’
डॉ. मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर की वाइफ आरती ग्रोवर का देखें बोल्ड एंड  ब्यूटीफुल लुक | Jansatta
वही सुनील ने इस बात का जिक्र भी किया की कॉमेडियन बनाना इतना आसान नहीं हैं। लोगों के चेहरे पर हसी लाना बहुत मुश्किल का काम हैं। मुझे तो लगता है कि कॉमेडियन किसी संत से कम नहीं है। कॉमेडियन लगभग डॉक्टर ही होते हैं, क्योंकि आप लोगों को हंसा रहे हैं। 
A glimpse into the life of 'TKSS' actor Sunil Grover aka Mashoor Gulati |  Bollywood News – India TV
लोग कितने भी तनाव में रहते हैं लेकिन मुझे देखकर ही उनके चेहरे पर हसी आ जाती हैं। उनकी वो हसी देख ऐसा लगता हैं की चलो हम कुछ तो भला कर रहे हैं। जिससे लोगों के चेहरे पर स्माइल आ रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।