जानिए कब होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी?, किस हॉस्पिटल में होगा कपूर खानदान के अगले शहज़ादे का जन्म? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए कब होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी?, किस हॉस्पिटल में होगा कपूर खानदान के अगले शहज़ादे का जन्म?

आलिया की डिलीवरी डेट को लेकर भी खुलासा हो चूका है। साथ ही ये भी पता चल चूका

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के ऐसे कपल है जिनपर फैंस की नज़रे बनी रहती है। शादी के बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए है। ये साल इन दोनों के लिए बेहद खास रहा है। इसी साल इनकी शादी हुई और इसी साल ये कपल पेरेंट्स बन जायेगा। वही अब आलिया की प्रेगनेंसी को लेकर नए अपडेट्स सामने आए है। आपको बता दे आलिया और रणबीर के फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि आखिर इनका बेबी कब इस दुनिया में आएगा?
1666075223 278341646 378771534261119 128932824256919951 n
तो आपको बता दे, आलिया की डिलीवरी डेट को लेकर भी खुलासा हो चूका है। साथ ही ये भी पता चल चूका है कि किस हॉस्पिटल में आलिया भट्ट की डिलीवरी होगी। दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। 
1666075239 310710919 630429738545145 160202419253975932 n
हाल ही में एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म भी की गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही। वही अब कहा जा रहा है कि आने वाले महीनों में किसी भी वक्त आलिया भट्ट की डिलीवरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के आखिर में या फिर दिसंबर की शुरुआती दिनों में अपने बेबी को जन्म देंगी। 
1666075251 297500950 191132906676079 1922766893831603391 n
वही रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल भी चुन लिया गया है। साथ ही उनके नाम अभी से ही हॉस्पिटल का रूम रजिस्टर करवा दिया गया है। आपको बता दे, आलिया ‘एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल’ में अपने बेबी को जन्म देंगी। ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। 
1666075261 301776299 5126444557453066 6297326935438376550 n
वही, खबरे तो ये भी है कि बेबी के जन्म के बाद आलिया भट्ट अपने काम से एक लंबा ब्रेक लेने वाली हैं और करीबन 1 साल तक वो अपना पूरा समय बेबी के साथ बिताएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।