जानिए सैफ और करीना की लड़ाई की वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए सैफ और करीना की लड़ाई की वजह

NULL

जैसे की हम सब जानते है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर हमशा ही छाए रहते है। वैसे ही तैमूर अपने घर में भी चर्चा में रहते है। अब जो इतनी चर्चा में रहता है वो सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन तो होगा ही। तैमूर को लेकर घर में जितनी चर्चा होती है, उतनी लड़ाई भी होती है।

saif kareena and taimur

                                                                                          Source

लड़ाई का मुद्दा सुनेंगे तो आप हैरान हो जायेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सैफ और करीना के बीच अक्सर इस बात को लेकर लड़ाई हो जाती है कि तैमूर किसपर पर गए हैं। एक इंटरव्यू में करीना ने खुद इस बात को स्वीकारा भी है कि मैं और सैफ इस बात को लेकर हमेशा बहस करते हैं कि तैमूक अधिक किस पर गए हैं। करीना का कहना है कि उनका निखार बिल्कुल उनके ननिहाल खानदान पर गया है।

kareena and taimur

                                                                                               Source

उन्होंने लुक भी बिल्कुल ननिहाल का ही लिया है, यानि कि कपूर परिवार पर गए हैं। इंटरव्यू के दौरान करीना ने ये भी कहा है कि उन्हें लगता है कि अभी कुछ सालों तक लगातार तैमूर का चेहरा बदलता ही रहेगा, क्योंकि बच्चों का चेहरा बदलता रहता है। करीना का कहना है कि तैमूर का चेहरा उनके डैड रणधीर कपूर पर गया है, क्योंकि करीना खुद मानती हैं कि वह भी अपने पिता पर गई हैं।

saifs family

                                                                                          Source

लेकिन सैफ करीना की इस बात से एग्री नहीं होते हैं, वह कहते हैं कि तैमूर पूरी तरह से दादी के घर यानि पटौदी खानदान पर गया है। हालांकि करीना इस बात को एक्सेप्ट करती हैं कि तैमूर की आंखें तो निश्चित तौर पर करीना की दादी और करिश्मा कपूर की तरह ब्लू हैं।

taimur and kareena

                                                                                              Source

सैफ और करीना की इस प्यार भरी नोंक-झोंक का कोई हल तो नहीं है, लेकिन ये कितनी रोचक बात है न कि आम लोगों की तरह सेलेब्रिटीज़ में भी ससुराल और मायके वाली यह खट्टी-मिट्ठी, मस्ती-मिज़ाज़ वाली नोंक-झोंक होती रहती है। आपको बता दें कि सैफ ने करीना से कहा है कि वह जब भी बाहर जाएं और कोई फोटोग्राफर तैमूर की तस्वीरें लेना चाहे तो वह उनसे तैमूर को छुपाने की कोशिश न करें, इससे फोटोग्राफर और अधिक अग्रेसिव होते हैं, इसलिए उन्हें आराम से तस्वीर ले लेने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।