दशकों से चले आ रहे अयोध्या विवाद का आखिरकार खत्म हो गया और सुप्रीम कोर्ट ने रामजन्म भूमि न्यास को देने का फैसला सुना दिया है। पूरे देश को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार है। पूरे देश में भगवान राम की चर्चा है और हम आपके लिए लेकर आये है रामानंद सागर की ऐतिहासिक रामायण की कुछ रोचक जानकारियां।
साल 1986- 1988 के बीच प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक ने देशभर के लोगों पर ऐसी छाप छोड़ी थी जो आज तक लोगों को याद है। इस धारावाहिक में जिन कलाकारों ने महाकाव्य के किरदार निभाए थे वो आज भी याद किये जाते है। आईये जानते है इस धारावाहिक के कलाकारों के बारे में जिन्होंने राम , सीता , लक्ष्मण और रावण जैसे अमर किरदार निभाए थे।
रामायण धारावाहिक में भगवान श्री राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। इस किरदार को निभाने के बाद अरुण गोविल जहां भी जाते थे लोग उन्हें भगवान राम समझकर पेर छूने लग जाते थे।
रामायण में सीता का किरदार टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने निभाया था और उन्हें इस किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है।
रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था। अब डरा सिंह इस दुनिया में नहीं है पर उन्हें हनुमान जी के किरदार के लिए हमेशा याद किया जाता है।
रामायण में रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था और इस किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता पायी थी।
रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।
रामानंद सागर की रामायण के अहम् किरदार पर भगवान राम के पिता दशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया था।
रामायण में रानी कौशल्या का किरदार अभिनेत्री जयश्री गड़कर ने निभाया था और अब वो इस दुनिया में नहीं है।
मशहूर अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में कैकई का किरदार निभाया था और इस किरदार ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया।