जानिए प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के कितने पैसे चार्ज करती हैं! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के कितने पैसे चार्ज करती हैं!

NULL

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर अपनी एक छोटी सी वीडियों की वजह से रातों रात सेलेब्रिटी बन गईं। आजकल यह खबर चल रही है कि प्रिया सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के लिए कितने चार्ज करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश वारियर के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

2 126

यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्याद है। प्रिया प्रकाश के बारे में खबर है कि वह अपनी एक पोस्ट के लिए 8 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज कर रही हैं। जाहिर है कि यह अपने आप में एक बड़ा अमाउंट है।

3 84

रिपोर्ट्स के मुताबिक तमाम कंपनियां प्रिया प्रकाश से संपर्क कर रही हैं और वह चाहती हैं कि प्रिया उन्हें सोशल मीडिया पर प्रमोट करें। उन्हें ऐसा करने के लिए लाखों रुपए की रकम ऑफर की जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह भी इसी तरह की पोस्ट करके और अपने अकाउंट्स से अलग-अलग ब्रांड्स को प्रमोट करके करोड़ों की कमाई करती हैं।

4 78

प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से डेब्यू किया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने सबसे तेजी से अपने फॉलोअर्स बढ़ाने का एक रिकॉर्ड सा बना दिया है।

5 74

अब जहां प्रिया प्रकाश के इतने सारे फॉलोअर्स हैं तो जाहिर है किसी भी ब्रांड के लिए उनके अकाउंट से जाना बड़ी आसानी से लाखों की तादात में लोगों तक पहुंचने का आसान तरीका है।

6 62

प्रिया के बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और रणवीर सिंह फेवरेट हैं इतना ही नहीं प्रिया बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहती हैं।

7 53

केरल की रहने वाली प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद वह कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन में भी भाग ले चुकी हैं।

9 30

प्रिया को केवल एक दिन में इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोगों ने फॉलो करना शुरु कर दिया था। प्रिया इन दिनों त्रिशूल के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। फिल्म ‘ओरु अडार लव’ के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। फिल्म में शान रहमान ने म्यूजिक दिया है।

8 37

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।