शर्ट-लेस इब्राहिम को देख शर्मिदा हुई सारा अली खान, जानिये कैसे मनाया सेलिब्रिटीज ने 'मैरी क्रिसमस' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शर्ट-लेस इब्राहिम को देख शर्मिदा हुई सारा अली खान, जानिये कैसे मनाया सेलिब्रिटीज ने ‘मैरी क्रिसमस’

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी क्रिसमस

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी क्रिसमस के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी और अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की। 
1577270741 80696368 861349260982519 6222954437754588493 n
एक्ट्रेस सारा अली खान ने क्रिसमस के मौके पर अपने भाई इब्राहिम के साथ एक पूरा फोटोशूट किया। क्रिसमस से पहली की शाम को दोनों भाई बहन  पिता सैफ अली खान और करीना के घर पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी में शामिल होने से पहले सारा और इब्राहिम ने ये फोटोशूट करवाया हैं। 
1577270753 78783728 230939371226869 8302441778479445971 n
शेयर की गयी तस्वीरों में सारा  सिंगल शोल्डर व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है वहीं इब्राहिम ने ब्लू डेनिम जैकेट के साथ ग्रे टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी है। इस पोस्ट में सारा ने कैप्शन के जरिये अपने फैंस को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई देते हुए अपनी पार्टी का भी जिक्र किया है। 

एक तस्वीर में, इब्राहिम ने अपनी शर्ट लेस होकर अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते नजर आये और सारा अपने भाई को इस पोज़ में देखकर थोड़ी शर्मिंदा सी दिखाई दे रही है। सारा के इस पोस्ट पर फैंस ने भी उन्हें क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाये दी है। 

सेलिब्रिटी कपल अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने भी अपनी बेटी मेहर के साथ घर पर क्रिसमस मनाया। नेहा ने ट्विटर पर एक आदर्श पारिवारिक तस्वीर शेयर की, और इसमें तीनों ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है। साथ ही अंगद ने क्रिसमस-थीम वाले खास चश्मे भी पहने थे। नेहा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,  ‘हमारी तरफ से आपको मैरी क्रिसमस।’
1577270947 200
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर ने क्रिसमस कैप पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की।  इस तस्वीर को थोड़े गुस्से वाले अंदाज में नजर आये। इस तस्वीर के कैप्शन में ऋषि ने लिखा , ‘ मैरी क्रिसमस पीपल्स। ‘ 
1577270953 201
एक यूजर ने ऋषि कपूर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि आपको कोई ख़ुशी से भरी हुई तस्वीर शेयर करनी चाहिए।  इसके बाद ऋषि कपूर ने ‘ ये लो’ कहते हुए एक और तस्वीर शेयर की।  इस पुरानी तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू, बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा के साथ नजर आ रहे है। 
1577270965 203
अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी अपने सेलिब्रेशन से तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक बड़े क्रिसमस ट्री के सामने पोज़ दिया और अपने प्रशंसकों के लिए क्रिसमस की बधाइयां देते हुए कैप्शन में लिखा, “मैरी मैरी यू आल, हैप्पी हॉलीडेज।”
1577270973 204
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने क्रिसमस ट्री की एक तस्वीर शेयर की। अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा , “क्रिसमस की बधाई .. आपक लिए प्यार , शांति और खुशियां हमेशा बनी रहे।” अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी अपने क्रिसमस ट्री की तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा  “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। शांति और प्रेम आप पर बना रहे। “
1577271052 205

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।