जानिए अरबाज़ की मिस्ट्री गर्ल पल्लवी के बारे में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए अरबाज़ की मिस्ट्री गर्ल पल्लवी के बारे में

NULL

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर अरबाज खान और उनकी मुन्नी गर्ल मलाइका अरोड़ा खान का तलाक हुए काफी समय हो चुका है। भले ही दोनों आज एक दूसरे से अलग हों लेकिन बच्चों के लिए उनका प्यार फिर जाग ही जाता है और अक्सर दोनों अपने बच्चों के साथ देखे भी जाते हैं।

pallavi 1लेकिन अरबाज को लेकर आए दिन आ रही चौकाने वाली खबरों से तो यही लगता है कि अब अरबाज को एक ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो हमेशा उनके साथ रह सके। मीडिया रिपोर्टस से ऐसा लग भी रहा कि अरबाज खान को उनकी नई लाइफ पार्टनर मिल गई है।

pal

दरअसल, पिछली रात अरबाज को रेस्तंरा में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। पंजाब केसरी के मीडिया सूत्रों की माने तो अरबाज की ये मिस्ट्री गर्ल राजधानी दिल्ली की रहने वाली है।

pal 1

यह मिस्ट्री गर्ल दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा है और नई दिल्ली के एक नामी स्कूल वंसत वैली से पासआउट है। मिस्ट्री गर्ल का नाम पल्लवी सैनी बताया जाता है जो 23 से 25 साल की हैं। पल्लवी फैशन ब्लोगर है और इन दिनों मुम्बई में रह रही हैं।

pallavi

जब दोनों रेस्तंरा से बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडियाकर्मी उनकी फोटो खींचने लगे। लेकिन ये मिस्ट्री गर्ल मीडिया को देख अनकंफर्टेबल होने लगी।

pallo

यह मिस्ट्री गर्ल ऑटो रिक्शा में बैठने के बाद अपना चेहरा छिपाने लगीं तो मीडिया ने इसके सारे पोज कैमरे में कैद कर लिए। इस मिस्ट्री गर्ल के साथ अरबाज की नदकियों से यही लगता है अरबाज को अपना नया प्यार मिल गया है।

arbaz 1

बता दें कि इससे पहले अरबाज का नाम एक और लड़की के साथ जुड़ा था। जिसका नाम यैलो मेहरा बताया जाता है। जब यैलो के बारे में अरबाज से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मेरी दोस्त है और यैलो एक रेस्तंरा चलाती है।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।