KL Rahul -Athiya Shetty को शादी में मिले करोड़ों के गिफ्ट! सलमान और विराट से मिला बेहद खास तोहफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

KL Rahul -Athiya Shetty को शादी में मिले करोड़ों के गिफ्ट! सलमान और विराट से मिला बेहद खास तोहफा

बॉलीवुड के अन्‍ना सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री आथिया शेट्टी की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से हुई

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने खंडाला स्थित शेट्टी परिवार के बंगले में शादी रचाई। सुरक्षा से लेकर तमाम इंतजाम काफी पुख्ता किए गए थे। मेहमानों के लिए भी 5-स्टार होटल को बुक किया गया था।
1674650578 kl rahul athiya shetty
भले ही शादी में काफी कम गेस्ट पहुंच थे लेकिन उन्होंने इस कपल को ढ़ेर सारे गिफ्ट मिले हैं। दोनों को शादी में मिले गिफ्ट्स की बात करें तो लंबी लिस्ट है। सबसे पहले बात करे एक्टर सुनील शेट्टी की  जिन्होंने अपनी बेटी को शादी में 50 करोड़ रुपये का  एक अपार्टमेंट गिफ्ट दिया है।
1674650587 suniel shetty makes linkedin debut says his life has just started at 61
दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान शादी में नहीं आए। मगर उन्होंने अपने खास दोस्त की बेटी को शादी में को ऑडी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये है।
1674650604 298214910 596849722081582 2911004079011596361 n
वहीं बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ और सुनील शेट्टी काफी करीबी माने जाते हैं और जैकी दादा आथिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। जैकी तो नहीं मगर उनकी बेटी अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में आई थीं। इस खास मौके पर जैकी ने चोपर्ड ब्रांड की घड़ी दी है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
1674650624 suneil shetty jackie shroff
अर्जुन कपूर और अशुंला कपूर दोनों ही बॉलीवुड से अथिया की शादी में शामिल हुई थे। अर्जुन आथिया को अपनी बहन ही मानते हैं। ऐसे में उन्होंने उन्हें शादी में डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है. इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।
1674650632 arjun kapoor1200 62fca312da554
इस मौके पर सिर्फ बॉलीवुड स्टांर्स ने अपना बड़ा दिल दिखाया। बल्कि क्रिकेटरों ने केएल राहुल को भी शादी काफी मंहगे गिफ्ट दिए हैं। विराट और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपने दोस्त केएल राहुल को बीएमडब्यूे ग  कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये है।
1674650640 5 years of virushka anushka shares unseen pics of her and virat 001
विराट ने ही नहीं बल्कि पूर्व कप्ता न माही यानी महेंद्र सिंह धोनी ने भी बड़ा दिल दिखाया है। धोनी राहुल की शादी में शामिल हुए थे और उन्होंने आशीर्वाद के साथ केएल राहुल को कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट में दी है। इस बाइक की बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये है। ये बात तो सभी जानते है कि धोनी को खुद बाइक्स का काफी शौक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।