केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने आलीशान रिजॉर्ट छोड़ इस जगह को चुना अपना वेडिंग वेन्यू, जानिए कब है शादी? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने आलीशान रिजॉर्ट छोड़ इस जगह को चुना अपना वेडिंग वेन्यू, जानिए कब है शादी?

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी पर लोगो की नज़रे टिकी हुई है। खबरों का बाजार

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी पर लोगो की नज़रे टिकी हुई है। आये दिन इनकी शादी को लेकर नए- नए अपडेट्स सामने आते रहते है। फैंस इनको सात फेरे लेते हुए देखने के लिए बेताब है। हर कोई बस इसी इंतज़ार में बैठा है कि कब ये लवबर्ड्स अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेंगे। फिलहाल ये दोनों तो अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन खबरों का बाजार इनकी शादी की खबर से एक बार फिर गर्म हो गया है।  
1662452166 93360629 520572368827596 1626709529438873934 n
आपको बता दे, किक्रेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही, इस साल की शुरुआत में उनकी शादी के कयास लगने शुरू हुए लेकिन सुनील शेट्टी ने हर बार इससे इंकार किया। उन्होंने कहा था कि जब दोनों बच्चे फ्री होंगे तब शादी धूमधम से होगी। अब केएल राहुल और अथिया की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 
1662452140 278611876 675060546940814 8884237758702657394 n
खबरों की माने तो, उनकी शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में निभाई जाएंगी। जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी किसी महंगे रिजॉर्ट या होटल में नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी। सुनील शेट्टी के बंगले का नाम ‘जहान’ है। केएल राहुल और अथिया इस साल दिसंबर के अंत में या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में सात फेरे ले सकते हैं।
1662452148 suniel shetty athiya kl rahul 1626408920786 1626408928556
आपको बता दे, सुनील शेट्टी का ये बंगला उनके दिल के काफी करीब है। इसे उन्होंने 17 साल पहले बनाया था। खबर है कि ये जोड़ी पूरे तामझाम के साथ कोई आलीशान शादी नहीं करना चाहती, बल्‍कि ये इस खुशी के मौके को स‍िर्फ अपने परिवार-दोस्‍तों और करीबियों के साथ ही मनाना चाहते है। यही वजह है कि उन्‍होंने शादी के लिए कोई आलीशान होटल चुनने के बजाए अपने पापा के फार्म हाउस को चुना है। 
1662452180 278677845 1021961692081124 2887698419602563627 n
ये भी खबर आ रही है कि इस जोड़ी की शादी ऑर्गनाइज करने वाले लोगों ने खंडाला के इस बंगले को देख भी ल‍िया है ताकि तैयार‍ियां शुरू की जा सकें। इतना ही नहीं, खबर है कि इस परिवार ने अपने करीब‍ियों को द‍िसंबर के अंत और जनवरी के पहले हफ्ते की डेट खाली रखने की बात भी कह दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।