खतरों के खिलाडी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार करते दिखाई दे रहे है। स्टंट बेस्ड इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं साथ ही जब उनका पसंदीदा कलाकार अगर इस शो में आ रहा हो तो फैंस की एक्साइमेन्ट और ज्यादा बढ़ती दिखाई देती है। वही अब रियलिटी शो की शूटिंग ख़त्म होती नजर आ रही है।

इस शो को हर साल रोहित शेट्टी हर साल होस्ट करते है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी हाल ही में अफ्रीका के कैप्टाउन से मुंबई लौट आए है। रोहित काफी समय से खतरों से खिलाड़ी की शूटिंग के लिए विदेश में थे। वही अब ऐसा माना जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स को शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट भी मिल गए है।

सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि अरिजीत तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के फाइनलिस्ट बन गए हैं। हालांकि अभी इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है। वही कुछ दिनों पहले खबरे सामने आई थी कि ऐश्वर्या शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी का टिकट टू फिनाले जीत लिए है और एक्ट्रेस अब खतरों के खिलाड़ी की पहली फाइनलिस्ट बन गई है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दे इससे पहले ऐश्वर्या शर्मा को टीवी सीरियल गम है किसी के प्यार में देखा गया था उस शो में नील भट्ट उनको मिले फिर दोनों के शो के दौरान ही ब्रेक लेकर राजस्थानी स्टाइल में शादी की और सात जन्मों के बंधन में बंधे। लेकिन इस शो के चलते ऐश्वर्या शर्मा को काफी ट्रोल किया गया था क्योकि एक्ट्रेस नेगेटिव रोल प्ले कर रही थी।

वही अब ऐसी खबरे सामने आ रही है कि ऐश्वर्या, अरिजीत और डिनो क्लियरली रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जंग लड़ेंगे। वही खतरों के खिलाड़ी 13 में साउंडस मौफाकिर, अर्चना गौतम, डेज़ी शाह, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी , अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, शीज़ान खान सहित कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, खतरों के खिलाड़ी 13 जुलाई से कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा इस दौरान इस शो को दो महीने की कड़ी शूटिंग के बाद अब दिखाया जाएगा जिसके लिए फैंस काफी उत्सुक होते दिखाई दे रहे है।


















