किश्वर मर्चेंट ने खोला अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का राज़, बोली हीरो के साथ सोने की रखी थी शर्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किश्वर मर्चेंट ने खोला अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का राज़, बोली हीरो के साथ सोने की रखी थी शर्त

फेमस टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपने काम के साथ- साथ अपने बोल्ड और बेफिक्रे अंदाज़ क लिए भी

फेमस टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपने काम के साथ- साथ अपने बोल्ड और बेफिक्रे अंदाज़ क लिए भी मशहूर है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दिनों वो अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने मीडिया के साथ बातचीत में अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने इस पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब ये उनके साथ हुआ, तब उनकी मां भी उनके साथ थी। 
1622280263 c972b54749886714c8f161b17afd4573
किश्वर मर्चेंट ने कहा कि उन्हें हीरो के साथ संबंध बनाने के लिए कहा गया था। किश्वर ने बताया, मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैं मीटिंग के लिए गई थी लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार हुआ। मेरी मां मेरे साथ थी। मुझसे कहा गया कि मुझे हीरो के साथ सोना होगा। मैंने विनम्रता के साथ ऑफर ठुकरा दिया और चली गई। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह अक्सर होता है या यह सामान्य बात है। इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में यह चीज होती है।’
1622280298 kishwer merchant 11
जब उनसे पूछा गया कि क्या हीरो और प्रोड्यूसर बड़े नाम थे। उन्होंने जवाब दिया, हां, बहुत बड़े नाम थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसी वजह से वह फिल्मों से दूर रहीं? इस पर किश्वर का जवाब था, नहीं मैं काम के लिए बहुत फोकस्ड थी। मेरा झुकाव टीवी की तरफ ज्यादा था। मुझे काम में क्वालिटी और क्वांटिटी मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि टीवी से आपको ज्यादा पहचान मिलती है। फिल्मों में छोटे रोल मिलने से ऐसा नहीं होता।
1622280279 5237acb0 c29a 43f9 9d31 aec55a42b7c5
वही, किश्वर और सुयश ने मार्च में फैंस को खुशखबरी दी थी कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। किश्वर मर्चेंट 40 साल की उम्र में मां बन रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 40 बस एक नंबर है और जो किस्मत में लिखा रहता है वही होता है। आपको बता दे अब किश्वर के घर ये नन्हा मेहमान अगस्त में आएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।