सामने आया किरण खेर का नया वीडियो, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए एक्ट्रेस ने कहा- थैंक्यू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सामने आया किरण खेर का नया वीडियो, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए एक्ट्रेस ने कहा- थैंक्यू

बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य किरण खेर ने बीती रोज यानि 14 जून 2021 को अपना 69वां बर्थडे

बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य किरण खेर ने बीती रोज यानि 14 जून 2021 को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कैंसर से जूझ रही किरण ने अपना परिवार और फैंस संग मनाया है। इस खास दिन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। अपनी वाइफ के बर्थडे पर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी बहुत सारी फोटोज शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। इस बीच किरण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अदाकारा अपने फैंस का आभार जताते हुए नजर आ रही है। किरण के इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किरण अब कैसी दिखती हैं। 
1623738782 1
यहां देखिये किरण खेर का न्यू वीडियो…
इस वीडियो की शुरुआत में अनुपम खेर, किरण से कहते हैं,’बहुत सारे लोगों ने आपको जन्मदिन की बधाई दी हैं, आप कुछ कहना चाहेंगी? इस बात पर किरण खेर कहती हैं, ‘हां मैं उन सभी को शुक्रिया अदा कहना चाहूंगी। आप सभी की शुभकामनाओं, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए ढेर सारा आभार। थैंक्यू।’ इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं, ‘जय हो बोलो।’ जिस पर किरण मुस्कुराते हुए जोश से कहती हैं, ‘जय हो।’

किरण के इस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें अदाकारा अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आ रही हैं। कैंसर होने के बाद से किरण खेर का लुक पहले से काफी चेंज हो चुका है। हालांकि उनकी तबियत में काफी सुधार भी देखने को मिला है।
1623738887 2
किरण खेर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने भी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। इस बीच अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण की कई तस्वीरें साझा की, जिसमें वह दुनिया की मशहूर हस्तियों के साथ दिखाई दे रही हैं। अनुपम खेर ने फोटोज के अलावा किरण खेर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें वह संसद में भाषण देते हुए नजर आ रही हैं।

बताते चले, इन दिनों ब्लड कैंसर से जूझ रही किरण खेर ने कई टीवी शो में भी काम किया है जिनमे प्रतिमा, गुब्बारे, इसी बहाने शामिल हैं। वह इसके अलावा किरण इण्डियाज गाट टैलेंट में बतौर जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।