बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस कही जाने वाली कियारा आडवाणी इस वक़्त अपने सफलता की उच्चाइयों को छू रही हैं। दरअसल कियारा बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर हिट फ़िल्में दे रही है। इसी के साथ हाल ही में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने जन्मदिन के मौके पर वेकेशन मनाने पहुंची थी। जहां वेकेशन से लौटते ही कियारा ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया हैं।

दरअसल कियारा आडवाणी इस वक़्त अमृतसर पहुंची हुई हैं। कियारा देर शाम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट देखते हुए स्पॉट हुई हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से कियारा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और शाम रिट्रीट में पहुंचने पर धन्यवाद भी किया गया है। बता दे की एक्ट्रेस अमृतसर अपने एक शूट के सिलसिले में पहुंची हैं। रिपोर्ट्स की माने तो बीती शाम अमृतसर पहुंची कियारा आज भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF सैनिकों के साथ समय बिताएंगी।

कियारा आडवाणी बीती शाम अटारी बॉर्डर पर पहुंचीं। इस दौरान BSF ने भी उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मान दिया। BSF अधिकारियों के साथ बैठ उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी को देखा और उसके बाद BSF के जवानों के साथ तस्वीरें भी क्लिक की हैं। रिट्रीट देख कियारा आडवाणी काफी खुश दिखीं। इसी के साथ रिट्रीट देखने वाले सैलानियों के चहरे पर भी कियारा का इस तरह सरप्राइज विजिट खूब पसंद आया था।

बता दे की हाल ही में कियारा की कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता हुआ देखा गया था। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई हैं।

बता दे की इस फिल्म में कियारा और कार्तिक की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। साथ ही एक्ट्रेस इस वक़्त अपना सारा समय अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्पेंड करती हुई दिख रही हैं।


















