KGF फेम Yash ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

KGF फेम Yash ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

KGF फेम यश ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

KGF फेम यश ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने चांदी द्वार से पूजन कर महाकाल का आशीर्वाद लिया और कहा कि उनका अनुभव अविश्वसनीय था। यश जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लंकापति रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

साउथ के सुपरस्टार यश ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भस्म आरती में भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव को अद्भुत बताया और मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की। यश नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लंकापति रावण की भूमिका निभाएंगे।भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और वहीं माथा टेका। पूजन आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर अभिनेता शिव साधना करते नजर आए। चांदी द्वार से उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दर्शन के पश्चात पुजारी ने अभिनेता को प्रसाद स्वरूप लाल रंग का महाकाल नाम का छपा पटका भेंट किया।

Yash Visits Mahakaleshwar 1745223584

मंदिर पहुंचे साउथ के सुपरस्टार यश ने कहा, “महाकाल का दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है। यहां पर दर्शन करने का अनुभव अविश्वसनीय था। मैं यहां की व्यवस्थाएं देखकर बहुत खुश हूं। सभी श्रद्धालुओं को देखकर बहुत अच्छा लगा।”

अभिनेता रेशमी धोती के साथ पटका और साथ में रुद्राक्ष की माला पहने और मस्तक पर अष्टगंध लगाए नजर आए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो यश जल्द नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लंकापति रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

KGF Actor Yash offers praye

महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती लोकप्रिय है और इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। भस्म आरती का काफी पौराणिक महत्व है। आरती में श्मशान से लाई गई चिता की भस्म से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है। चिता भस्म के अलावा इसमें गोहरी, पीपल, पलाश, शमी और बेल की लकड़ियों की राख को भी मिलाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती के दौरान महिलाएं सिर पर घूंघट या ओढ़नी डाल लेती हैं। मान्यता है कि उस वक्त महाकालेश्वर निराकार स्वरूप में होते हैं, इसलिए महिलाओं को आरती में शामिल न होने और न ही देखने की अनुमति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।