कैटरीना कैफ ने बताया एक्ट्रेस को किस नाम से बुलाते है विक्की कौशल, सुनकर आपको भी आएगी हंसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैटरीना कैफ ने बताया एक्ट्रेस को किस नाम से बुलाते है विक्की कौशल, सुनकर आपको भी आएगी हंसी

क्या आपको पता हैं कि विक्की कौशल अपनी वाइफ कैटरीना कैफ को क्या कहकर पुकारते हैं? आपको बता

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर सामने आ रहे है। इससे पहले ये दोनों अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते थे। वही अब इनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। हाल ही में कपल करवा चौथ को लेकर सुर्खियों में था। दरअसल, कैटरीना ने अपने पहले करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसपर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। 
1666080229 280931820 124774239994468 6862999686701538315 n
वही लोगो ने इन्हे इसीलिए भी अप्रीशीएट किया था क्योकि कैटरीना अपने प्यार के लिए पूरी तरह से विक्की के कल्चर को अपना चुकी है। वही विक्की ने भी अपने लविंग वाइफ के लिए फास्ट रखा था। वही अब इनकी मैरिड लाइफ को लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है। इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि विक्की कौशल अपनी वाइफ कैटरीना कैफ को क्या कहकर पुकारते हैं? 
1666080399 311591171 656965486078840 133189582328355785 n
आपको बता दे, अब इस सीक्रेट से भी पर्दा उठ चूका है। दरअसल, फिल्म ‘फोन भूत’ के प्रमोशन के दौरान खुद एक्ट्रेस ने इस राज का खुलासा कर दिया। कैटरीना ने बताया कि विक्की प्यार से उन्हें पैनिक बटन कहते हैं। साथ ही कैटरीना ने उनका इस नाम के पीछे की वजह भी बताई है। एक्ट्रेस ने कहा क्योंकि वो बहुत जल्दी बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं, इसलिए विक्की ने उनका ये अलग- सा नाम रखा है।
वही, कैटरीना ने ये भी बताया कि उन्होंने विक्की कौशल को पहले बार कब और कहा देखा था। एक्ट्रेस की माने तो उन्होंने फिल्म ‘मनमर्जियां’ के सेट पर पहली बार विक्की को देखा था। वही, जब उन्होंने विक्की को देखा तो वो उन्हें पहचान नहीं पाई और उनका रिएक्शन ऐसा था कि ये लड़का कौन है? 
1666080289 293989778 554964312994314 3913228548215536208 n
लेकिन अब देखिये वही लड़का कैटरीना के दिल पर राज करता है। दोनों की जोड़ी साथ में बड़ी प्यारी लगते है। फैंस इन्हे साथ देखकर खुश हो जाते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।