रोहित शेट्टी से अनबन की ख़बरों के बीच कटरीना कैफ ने किया सभी को सरप्राइज, देखिये एक्ट्रेस का पोस्ट

बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लेकर एक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी

बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लेकर एक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल रोहित शेट्टी ने फिल्म प्रमोशन के दौरान फिल्म सूर्यवंशी के सीन को लेकर कटरीना पर कमेंट किया था और इस वजह से फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। 
1584185397 ezgif.com webp to jpg (97)
तब से खबरें आ रही थी कि कटरीना किफ़ और रोहित शेट्टी के बीच कुछ अनबन चल रही है। लेकिन इन ख़बरों को दरकिनार करते हुए कटरीना ने रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजी और सबको बता दिया कि उनके और रोहित के बीच कुछ भी अनबन जैसी बात नहीं है। 
1584185441 ezgif.com webp to jpg (98)
रोहित शेट्टी के 47 वें जन्मदिन पर कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी। अपने पोस्ट में कटरीना ने लिखा, ‘ आपका जन्मदिन ढेर सारी खुशियां लेकर आये और ये साल आपके लिए बेहद शानदार साबित हो। आप इस साल और अधिक ऊंचाइयां हासिल करो… आपको मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार। 
1584185368 ezgif.com webp to jpg 2020 03 14t165749.783
बता दें बीते दिनों ये खबर भी आयी थी कि विवाद के बाद रोहित शेट्टी ने कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था पर ऐसा कुछ नहीं है। बात दें रोहित शेट्टी ने अपने हाल ही के बयान में कहा था कि आने वाली फिल्म में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह माचोमैन वाले अंदाज में नजर आएंगे और फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ को शायद कोई नहीं देखेगा। 
1584186099 8999
इस बयान की काफी आलोचना होने के बाद कैटरीना कैफ उनके बचाव में सामने आईं हैं और सफाई दी है कि लोग रोहित शेट्टी के बयान को गलत समझ रहे है। कटरीना ने कहा , “प्रिय मित्रों और प्रशंसकों..मैं आमतौर पर मीडिया रिपोर्ट्स और लेखों पर टिप्पणी नहीं करती हूं.. लेकिन इस मामले में मुझे कहना पड़ रहा है कि रोहित सर का बयान गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।”
1584186146 ezgif.com webp to jpg 2020 03 14t171144.996
कटरीना ने ये भी कहा , “मैं उस बयान की बात कर रही हूं, जिसमें रोहित सर ने कहा कि ‘मुझे फिल्म में कोई नहीं देखेंगा।’ क्योंकि फिल्म में कई एक्शन सीन है और तीन अभिनेता मौजूद हैं। मेरी रोहित सर के साथ बहुत अच्छी दोस्ती है और उन्होंने फिल्म में मुझे मेरे किरदार को समझने में बहुत मदद की। उनके पूरे बयान को गलत संदर्भित किया गया।”
1584186173 ezgif.com webp to jpg 2020 03 14t171209.253

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।