कैटरीना कैफ भी हो चुकी है एंग्‍जाइटी का शिकार, आखिर कैसे मिली उन्हें अपनी घबराहट से जीत? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैटरीना कैफ भी हो चुकी है एंग्‍जाइटी का शिकार, आखिर कैसे मिली उन्हें अपनी घबराहट से जीत?

कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती पर सिर्फ भाईजान या उनके

कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती पर सिर्फ भाईजान या उनके पति विक्की कौशल ही फ़िदा नहीं है बल्कि करोड़ो लोग उनके फैन है। कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी है। साथ ही उनके डांस नंबर के लोग दीवाने है। लेकिन इतनी कामयाबी के बाद भी वो एंग्‍जाइटी का शिकार हो चुकी है। 
1653724546 2f8d13ec1a56f167bcc45633a3e6bbc1
हालांकि अब उन्होंने अपना डर और घबराहट दूर करना सीख लिया है। उन्‍होंने इसे अपने तरीके से हैंडल किया और इस पर उन्‍हें जीत भी मिली। आपको बता दे कैटरीना पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने ऐसे गंभीर मुद्दे पर खुलकर बात की हो। इससे पहले भी कई बड़ी एक्ट्रेसेस इन चीज़ो को लेकर लोगो को अवेयर करती दिखाई दी है। 
1653725152 article 201924416555060950000
आपको बता दे, 2019 में, कैटरिना कैफ ने अपनी एंग्जाइटी के मुद्दे पर बातचीत की और इसके बारे में खुलकर बोलने के लिए आलिया भट्ट की तारीफे की। उन्होंने आलिया भट्ट की बात को दोहराते हुए कहा कि एंग्जाइटी के मामले में It’s okay not to be okay। कैटरीना कैफ ने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ी बात है। 
1653725480 deepika padukone cannes saree look 2
कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण का भी उदाहरण दिया कि कैसे वह भी अपने डिप्रेशन से स्ट्रगल कर चुकी हैं। कैटरीना ने खुद की एंग्जाइटी पर बात करते हुए कहा कि ‘मेरे मामले में, मैंने किताबों और बाकी चीजों से सीखा कि आपको अपने हर एक विचार या हर एक इमोशन का गुलाम होने की जरूरत नहीं है, जो आपके मन में आते हैं। आपको अपने मानसिक दबाव तले कुचले जाने की जरूरत नहीं है।’
1653724957 nntv 2021 12 06 313
एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह काम्प्लेक्स क्रेजी यूनिवर्स मेरी या आपकी वजह से नहीं चल रहा है। यह अपने आप चल रहा है। आपको इसमें विश्वास रखने की जरूरत है। जो इसे चला रहा है वह भी आपके साथ है। आपको हर उस विचार को खारिज करने की जरूरत है जो किसी भी तरह से कंस्ट्रक्टिव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।