दीपिका पादुकोण संग रोमांस नहीं करेंगे कार्तिक आर्यन, आशिकी 3 में एक्ट्रेस के नाम पर हुआ खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण संग रोमांस नहीं करेंगे कार्तिक आर्यन, आशिकी 3 में एक्ट्रेस के नाम पर हुआ खुलासा

फैंस आशिकी 3 के लिए एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। इस बात पर तो मुहर लग चुकी है

बॉलीवुड की सबसे कामयाब रोमांटिक फिल्मों की बात करें तो आशिकी का नाम ख़ुद-ब-ख़ुद सभी की जुबान पर आ जाता है। इस फिल्म के अबतक 2 पार्ट आ चुके हैं और तीसरा इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। आपको बता दें, 1990 में आई आशिकी को ऑडियंस ने जितना प्यार दिया था उतना ही पसंद उन्होंने 2013 में आई आशिकी 2 को किया। वहीं, अब फैंस आशिकी 3 के लिए एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। 
1670911169 kartik aaryan
जबसे इस बात का ऐलान हुआ कि आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जल्द ही आने वाली है, हर कोई जानने के लिए बेताब है कि इस बार किस जोड़ी को स्क्रीन पर रोमांस करते देखने का मौका मिलेगा। आपको बता दें, इस बात पर तो मुहर लग चुकी है कि फिल्म में बतौर लीड एक्टर कार्तिक आर्यन नज़र आने वाले हैं। मगर उनके साथ किस एक्ट्रेस को इस फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा अभी तक उस नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। 
हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी लेकिन कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ था। वहीं, अब ये बात तो क्लियर हो चुकी है कि आशिकी की तीसरी कड़ी में दीपिका पादुकोण तो कार्तिक के साथ नज़र नहीं आने वालीं। खुद महेश भट्ट ने इस खबर पर ठप्पा लगाया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने साफ कर दिया कि कार्तिक आर्यन ‘आशिकी 3’ में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगे।   
1670911190 deepika kartik 2020
इसके बाद कुछ फैंस को दिल ज़रूर टुटा लेकिन अब एक नई जोड़ी देखने के लिए लोग बेसबर हो रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें, मीडिया को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया कि इस फिल्म के लिए अभी किसी भी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया है। उन्होंने खुलासा किया कि वो आशिकी 3 के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं।
1670911231 mukesh bhatt
महेश भट्ट ने कहा, ‘हम लोग अभी तक आशिकी 3 के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। हम इस फिल्म के साथ नए चेहरे को लॉन्च करना चाहते हैं। हमारा प्लान है कि हम अगले साल की शुरुआत में आशिकी 3 की शूटिंग शुरू कर दें। इन दिनों हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।’ अब इस बयान से साफ हो गया है कि ‘आशिकी 3’ से इंडस्ट्री में कोई नहीं हसीना एंट्री करने वाली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।