Kartik Aaryan ने फिर इस अंदाज में लूटा फैंस का दिल, Ahmedabad की सड़कों पर लगे एक्टर के नाम के नारे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kartik Aaryan ने फिर इस अंदाज में लूटा फैंस का दिल, Ahmedabad की सड़कों पर लगे एक्टर के नाम के नारे

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जादू इन दिनों हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। वहीं

बॉलीवुड एक्टर
कार्तिक आर्यन को लेकर लोगों के बीच दीवानगी बढ़ती जा रही है। भूल भुलैया 2 के बाद
से तो कार्तिक की फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक्टर की एक झलक पाने
के लिए उनके फैंस बेताब रहते है वहीं भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद कार्तिक के
हाथ कई सारे प्रोजेक्ट्स भी लग गए है। वहीं एक बार फिर कार्तिक और कियारा की जोडी भी फैंस को दोबारा देखने को मिलने वाली है।

1667024746 312685401 2298337850327380 7967223469694851163 n

हालांकि इन सबके बावजूद
एक्टर हमेशा ही अपने फैंस को सबसे पहले रखते है कभी भी उनका दिल नहीं दुखाते हैं। ऐसा
ही नजारा गुजरात के अहमदाबाद में भी देखने को मिला। जहां अभिनेता कार्तिक आर्यन को
देखने के लिए काफी तादाद में फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई है और उनके पीछे-पीछे उनकी
कार तक जा पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कार्तिक
आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग के सिलसिले में
अहमदाबाद पहुंचे हैं। जहां एक्टर की एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में फैंस की
भीड़ इकट्ठा हो गई और कार्तिक जिस रास्ते से जा रहे थे फैंस की भीड़ भी उनको फॉलो
करते हुए उनके पीछे दौड़ रही थी। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया
है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,
आपका प्यार।

1667025120 304019403 1037051620313379 635176649264550372 n

वीडियो में देखा जा
सकता है कि कार्तिक आगे-आगे चल रहे है और उनके फैंस की भीड़ उनके पीछे चल रही है।
वीडियो में भीड़ को कार्तिक आर्यनके नारे लगाते हुए साफ देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन की सिक्योरिटी टीम को
इस सिचुएशन में काफी ज्यादा परेशानी हुई। उन्हें किसी तरह कार्तिक आर्यन को भीड़ से
बचाने की कोशिश में संघर्ष करते देखा जा सकता है।

1667025149 81f0d76e 1914 4416 b561 0713c0e34844

1667025155 43613a00 bb6a 466f adfc aa99a89e0946

1667025161 bc1d34de 4507 49a0 815b 58ebdafce920

1667025167 c0951ae8 d8db 45eb 899f 0a07bf0f937d

वहीं कार्तिक भी अपने फैंस को निराश ना करते हुए उन्हें देखकर वेव करते हैं।
वहीं एक्टर को वेव करते देखकर भीड़ एक्साइटेड हो जाती है और हूटिंग करने लगती है। कार्तिक
की पोस्ट पर भी उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और खूब कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
हर किसी को कार्तिक का यह अदांज काफी पसंद आ रहा है।

1667025176 310720094 512650896912185 8102151404181790725 n

बता दें कि कार्तिक आर्यन सेल्फ मेड स्टार हैं। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड या
गॉडफादर नहीं रहा है और उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है।
वहीं कार्तिक अपने फैंस से हमेशा बड़े प्यार से मिलते है। हाल ही में वह एयरपोर्ट
पर भी अपने नन्हे फैन से मिले थे, जिसका वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।