बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। बीते दिनों कार्तिक कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने बीते सोमवार ही इस वायरस को मात दी है। अब एक बार फिर कार्तिक आर्यन अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस लौट आए हैं। वहीं अपनी इस खुशी को दोगुना करते हुए कार्तिक ने अपने लिए एक ब्रैंड न्यू महंगी कार खरीद ली है। उन्होंने अपनी चमचमाती लैम्बॉर्गिनी कार के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक अपनी नई कार के पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वही कुछ ऐसा हुआ की ये वीडियो बड़ी ही मज़ेदार हो गई। दरअसल, इस वीडियो में सेलीब्रेशन भी देखने को मिल रहा है, सेलीब्रेशन के दौरान कोई गुब्बार फोड़ देता है और इसकी आवाज से कार्तिक अचानक चौंक पड़ते हैं और लड़खड़ा पड़ते हैं। वही, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस कार की कीमत 3.5 से 4.5 करोड़ है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ‘खरीद ली… पर मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं।’ वहीं कार्तिक के इस वीडियो पर नई कार के लिए फैंस तो उन्हें बधाई दे ही रहे हैं। इसके साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट के जरिए कार्तिक के लिए खुशी जाहिर की है। डब्बू रतनानी, मनीष मल्होत्र और अनुभव सिन्हा जैसे सेलेब्स ने भी कार्तिक को बधाई दी है।