'कटोरी' संग चीयरलीडर बन टीम इंडिया को सपोर्ट करते दिखे कार्तिक आर्यन, दोनों का क्यूट वीडियो हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘कटोरी’ संग चीयरलीडर बन टीम इंडिया को सपोर्ट करते दिखे कार्तिक आर्यन, दोनों का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक और कटोरी का

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने
फैंस के साथ अपनी हर अपडेट के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। ज्यादातर एक्टर
अपने क्यूट डॉग कटोरी के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। कटोरी
और कार्तिक की बॉन्डिंग उनके चाहने वालों को भी काफी पसंद हैं। एक बार फिर सोशल
मीडिया पर कार्तिक और कटोरी का एक प्यारा सा वीडियो काफी देखा जा रहा है जिसमें
दोनों चीयरलीडर बनकर टीम इंडिया को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

1661752202 294801160 1535853096855469 18801601165446303 n

दरअसल, बीती रात भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला गया था,
जिसमें इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हारा दिया। क्रिकेट के इतने बड़े मैच पर
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक की निगाहें टिकी हुई थीं। हर भारतीय आज टीम इंडिया को
जमकर सपोर्ट कर रहा था। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी कटोरी के साथ
मिलकर भारतीय टीम को सपोर्ट किया।

1661752214 293699927 1235296603885058 1973659478714430280 n

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में
कार्तिक को ब्लू टी-शर्ट में देखा जा सकता है। उनके बगल में उनकी पेट
कटोरीभी है। वहीं पीछे की ओर टीवी पर मैच चल रहा है।
इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा
, ‘मैं और कटोरी तैयार हैं।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान।
वीडियो में कार्तिक के इंडिया वर्सेज
पाकिस्तान बोलते ही कटोरी जोर-जोर से भौंकने लगता है।

यह क्यूट वीडियो फैंस और सेलेब्स को काफी पसंद आ रहा है और वह इस पर अपने
रिएक्शन भी दे रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक ने कॉमेंट करते हुए लिखा,
हाहाहा कटोरी सबसे प्यारी है!  एक अन्य यूजर ने
लिखा
, ‘इंडिया पाकिस्तान का मैच रूह बाबा के साथ।एक ने लिखा, दोनों क्यूटी एक ही फ्रेम
में।
बाकि फैंस ने हार्ट इमोजी कॉमेंट सेक्शन में
शेयर किए है।

1661752488 whatsapp image 2022 08 29 at 11.23.46 am

1661752495 whatsapp image 2022 08 29 at 11.24.08 am

1661752502 whatsapp image 2022 08 29 at 11.24.21 am

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ एक बार
फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। इस फिल्म का नाम
सत्यप्रेम की कथाहै। इस फिल्म को अगले साल 29 जून को रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा
कार्तिक 2020 की तेलुगु फिल्म
अला
वैकुंठपुरमुलु
की रीमेक शहजादा
में कृति सनोन के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे। वह हंसल मेहता के निर्देशन में बन
रही
कैप्टन इंडियाका भी हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।