अमिताभ बच्चन को ‘बुरा’ आदमी समझती थीं करीना, गलतफहमी दूर करने के लिए बिग बी ने धोए थे एक्ट्रेस के पैर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार खुलासा किया था कि कैसे पुकार के सेट पर एक

इस दुनिया को देखने का नजरिया सबका अलग-अलग होता है। वहीं, बच्चों का नजरिया सबसे अनोखा होता है। मासूमियत में बच्चे कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। कुछ ऐसा ही किस्सा करीना कपूर खान के बचपन का है जब वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बुरा इंसान समझती थीं। अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर यह किस्सा पोस्ट करके बताया कि करीना कपूर खान को एक बड़ी गलतफहमी हो गई थी। इस गलतफहमी की वजह से करीना कपूर खान काफी डर गई थीं और उन्हें बुरा इंसान समझने लगी थीं। 
1638174303 921034 amitabhbachchan instagrampost
यह उस वक्त की बात है जब करीना कपूर छोटी थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को 80 के दशक की शुरुआत में अपने पिता रणधीर कपूर की पिटाई करते हुए देखा था। दरअसल, अमिताभ ने रणधीर कपूर की रियल में नहीं बल्कि फिल्म के सीन में पिटाई की थी, जिसे करीना कपूर ने देखा था। ऐसे में स्वभाविक है कि करीना कपूर अपने पिता की पिटाई करने वाले इंसान को दुष्ट ही मानेंगी।
 अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर 1983 की हिट फिल्म पुकार के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त करीना कपूर काफी छोटी थीं। ऐसे में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि उनके पिता और अमिताभ बच्चन फिल्म के सीन के लिए अभिनय कर रहे हैंं। जब उन्हें पता चला कि अमिताभ बच्चन उनके पिता रणधीर कपूर को मारने वाले हैं तब वह अपने पिता की तरफ भागीं और उन्हें पकड़कर चिपक गईं। 
1638174379 101843723 1205458576462232 162011645336062478 n
करीना कपूर खान की आंखों में आंसू थे और वह काफी डर गई थीं। इस चक्कर में उन्होंने अपने पैर भी गंदे कर लिए थे। करीना को शांत करने के लिए अमिताभ बच्चन ने पानी मंगवाया जिसके बाद उन्होंने उनके पैर भी धोए। अमिताभ बच्चन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह करीना कपूर खान की गलतफहमी दूर करना चाहते थे कि वह एक गलत इंसान हैं। वह‌ उन्हें यह समझाना चाहते थे कि यह हकीकत नहीं सिर्फ एक एक्ट है। इस घटना को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में याद किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।