मम्मी करीना के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेगा 'तैमूर' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मम्मी करीना के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेगा ‘तैमूर’

NULL

जितनी लोकप्रियता अब तक करीना और सैफ के नन्हे बेटे तैमूर को मिली है शायद ही किसी और स्टार किड को मिली हो। तैमूर के जन्म से लेकर अब तक हर दिन कोई न कोई खबर आप सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है। अब एक नयी ख़ुशख़बरी है तैमूर के लिए, और शायद किसी स्टार किड ऐसा पहली बार होगा। जी हाँ दरअसल तैमूर सिर्फ 8 माह की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। तैमूर को सबसे क्यूट स्टार किड तक कहा जा रहा है।

1 819जी हां, सुनकर लगा न झटका. मुबंई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो करीना की कमबैक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में तैमूर नजर आ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मुंबई मिरर को बताया है कि तैमूर का एक शॉट इस फिल्म में होगा और इसके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

2 541आपको बता दें इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और करीना इस फिल्म में अपने आप को फिट दिखाने के लिए गयम में खूब मेहनत कर रही है।

3 439वीरे दी वेडिंग की टीम ने स्क्रिप्ट में बदलाव करते हुए करीना की प्रेग्नेंसी को भी स्क्रिप्ट में डालने का फैसला किया और इस तरह से तैमूर इस फिल्म का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं।

4 446अभी इस फिल्म के हीरो का नाम फाइनल नहीं किया गया है पर सूत्रों के अनुसार ‘वीरे दी वेडिंग’ के मेकर्स एक्टर सुमित व्यास को लेने की बात कर रहे हैं।

5 271इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों के ऊपर आधारित है और इस फिल्म में के अलावा, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगे। करीना ने मीडिया को बताया की ये फिल्म लड़कियों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है या यूं  कहे असल मायनों में ये लड़कियों की फिल्म है। पर जो भी हो तैमूर का फ़िल्मी डेब्यू तो इस फिल्म से हो ही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।