करीना कपूर खान ने पटौदी पैलेस में बेहद सादगी से मनाया अपना 39वां जन्मदिन, तस्वीरें वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करीना कपूर खान ने पटौदी पैलेस में बेहद सादगी से मनाया अपना 39वां जन्मदिन, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को 39 साल की हो गयी है और उन्होंने अपने

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को 39 साल की हो गयी है और उन्होंने अपने जन्मदिन का जश्न इस बार पटौदी पैलेस में मनाया। इस बर्थडे बैश में करीना के पति और उनकी बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद थे। अब करीना के जन्मदिन की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आयी है, जो काफी वायरल हो रही है। 
1569068015 01
फैन्स करीना को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दे रहे है और साथ ही करीना को उनकी सादगी के लिए काफी तारीफें मिल रही है। अपने जन्मदिन पर करीना काफी सिंपल लुक में नजर आयी और उन्होंने इस मौके पर सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था 
1569068024 67910573 430964967773415 5343495613760970887 n
सैफ भी इस मौके पर करीना के मैचिंग सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने नजर आये।  जन्मदिन की तस्वीरों में सैफ और करीना एक दुसरे को किस करते भी नजर आये। इस पार्टी में ऐक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी मौजूद थे। 
1569068032 70378412 355778828638336 4726385078470652988 n
करिश्मा कपूर ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे करीना केक काटते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में करिश्मा ने अपनी बहन करीना का बर्थडे विश करते हुए लिखा , ‘हैपी बर्थडे मेरी डार्लिंग बेबो।’ 

दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर करीना का केक काटते हुए  स्लो-मोशन वाला विडियो शेयर किया है और साथ में कैप्शन दिया है ‘हैपी हैपी बर्थडे क्वीन करीना कपूर। मैं आपके हमेशा खुश और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।’ 
1569068041 02
1569068051 69376823 178059776693759 278970643605155276 n
1569068064 70935259 401290857119527 4983187554422027808 n
1569068072 68974501 156172468787057 2773890172123651153 n
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर जल्द अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवाणी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिकों में नजर आएंगे। इसके अलावा करीना करण जौहर की फिल्म तख़्त में भी दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।