करीना कपूर खान ने बनाया पाउट तो बेटे तैमूर ने छिपाया चेहरा, इस क्यूट आदत को बताया ‘अपने पापा की तरह’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करीना कपूर खान ने बनाया पाउट तो बेटे तैमूर ने छिपाया चेहरा, इस क्यूट आदत को बताया ‘अपने पापा की तरह’

सोशल मीडिया पैपराज़ी ने करीना को अपने पति सैफ, दोनों बेटे तैमूर और जेह को एक साथ कईं

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करतीं रहती है। उनकी फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो जातीं हैं। करीना कपूर के फैंस उनके स्टाइलिश अंदाज़ को भी काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पैपराज़ी ने करीना को अपने पति सैफ, दोनों बेटे तैमूर और जेह को एक साथ कईं बार स्पॉट किया है। बता दें तैमूर की फोटोज़ और वीडियो इंटरनेट पर आते ही आग तरह वायरल हो जाती है। इसी बीच तैमूर के स्टाइलिश अंदाज़ ने लोगों का ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींच लिया है।
1655468703 126902985 221627165984471 7844216116931960323 n
आपको बता दें, करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने साथ तैमूर की सेल्फी क्लिक कर पोस्ट की है। इस सेल्फी में तैमूर करीना की गोद में बैठे हुए नज़र आ रहें हैं। तो वहीं तैमूर ने अपने चेहरे को कैप से कवर कर रखा है, जबकि करीना पाउट करते हुए नज़र आ रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही तैमूर का अंदाज़ लोगो को खूब पसंद आ रहा है। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लेकिन इस फोटो के कैप्शन ने लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
1655468720 241492238 550464996190513 52825201683880780 n
बता दें, इस फोटो को शेयर करने के साथ करीना कपूर ने एक खास कैप्शन भी दिया है। जिसमें करीना ने कैप्शन में ये बताया है कि तैमूर इस आदत में अपने पिता सैफ पर गए हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “सेट पर लास्ट विजिटर, इसकी वाइब ने समर हॉलीडे के लिए रेडी कर दिया है। तस्वीर मत खींचो अम्मा, उफ्फ, एकदम अपने पिता की तरह।” करीना कपूर के इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तैमूर का ये क्यूट अंदाज़ लोगो को काफी पसंद आ रहा है।
1655468743 278570450 1141751699923898 8108251387465221274 n
करीना कपूर और बेटे तैमूर की इस सेल्फी पर फैंस के साथ-साथ कईं सेलेब्स भी कॉमेंट कर अपना प्यार दे रहें है। इस फोटो पर अमृता अरोड़ा ने पोस्ट कर लिखा, ‘क्यूटेस्ट’। वहीं करिश्मा कपूर ने दिल वाला इमोजी शेयर किया है। इसके अलावा फैंस इस प्यारी सी सेल्फी पर लगातार दिल वाला इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहें हैं।

साथ ही बता दें कि करीना इन दिनों फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिससे वो ओटीटी पर कदम रखेंगी। करीना ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि उनका बेटा शूटिंग के आखिरी दिन सेट पर आया था। इसके अलावा, करीना कपूर के पास आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी है जो 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।