मम्मी करीना को एक्सरसाइज करते देख कुछ ऐसा था तैमूर का क्यूट रिएक्शन , वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मम्मी करीना को एक्सरसाइज करते देख कुछ ऐसा था तैमूर का क्यूट रिएक्शन , वीडियो वायरल

इस वीडियो में करीना के अलावा का छोटे नवाब तैमूर अली खान भी नजर आ रहे है और

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस और फिटनेस के लिए जानी जाती है और खुद को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए वो जिम में काफी पसीना बहाती है।  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे करीना एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। 
1567331484 68822960 423364978281660 4882024064366616775 n
इस वीडियो में करीना के अलावा का छोटे नवाब तैमूर अली खान भी नजर आ रहे है और अपनी मम्मी करीना को एक्सरसाइज करते हुए बड़े ध्यान से देख रहे है।  करीना कपूर के फैन क्लब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
1567331492 67299668 1351116025037946 5252227195058335123 n
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है , “प्रिंस तैमूर अपनी मम्मी को एक्सरसाइज करते देख रहा है। ”  फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे है कि तैमूर भी जल्द ही फिटनेस एक्सपर्ट  बन जायेगा। 

View this post on Instagram

Prince Taimur is watching his beautiful mom.❤

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareena.kapoor.official) on

हाल ही में करीना कपूर की ब्लैक कलर के गाउन ड्रेस में भी तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी। ये तस्वीरें ‘लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले की है , जिसमे बेबो ने रैंप वाक किया था। इस शो थीम थी , ‘फ्री यॉर लिप्स (Free Your Lips)’, यानि अभिव्यक्ति की आजादी। 
1567331500 66787745 461853787729731 4916765224901336350 n
इवेंट शो के दौरान इंटरव्यू में करीना ने अपने जबरदस्त कॉन्फिडेंस का राज भी फैंस के साथ शेयर किया था। करीना कपूर ने कहा था कि उनका खुद पर विश्वास ही उनको आत्मविश्वास देता है। 
1567331506 67491594 350854675796276 3268984566273395752 n
वर्क फ्रंट की बात की जाये तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज़’ और इरफ़ान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’  में नजर आने वाली है। साथ ही वो डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर जज भी नजर आ रही है। 
1567331513 67492905 168866554275750 3601903085708478292 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।