हाल ही में करीना कपूर खान ने नेशनल टीवी पर अपने पहले क्रश का नाम लेकर अपने लाखों फैंस को चौंका दिया। ये क्रश ना तो उनके पति सैफ अली खान है और ना ही उनके कोई एक्स बॉयफ्रेंड। करीना के पहले क्रश है 90 के दशक के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय जो फिल्म आशिकी के लिए जाने जाते है।

करीना के इस खुलासे नई ना सिर्फ फैंस हैरान है बल्कि राहुल रॉय खुद दंग रह गए है। राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी स्थिति से फैंस को रूबरू करवाया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर न्यूज़ आर्टिकल का स्क्रीन शॉट शेयर करते लिखा , ” आई ऍम स्पीचलेस।”

दरअसल करीना कपूर हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में पहुंची थी जहां होस्ट ने उनसे उनके पहले क्रश के बारे में पूछा। करीना ने जवाब दिया कि वो राहुल रॉय को अपने बचपन से पसंद करती थी और उन्होंने राहुल रॉय की फिल्म आशिकी करीब 8 बार देखी है।

राहुल रॉय के पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिए है और राहुल रॉय की कई महिला फैंस ने उन्हें अपना क्रश बताया। एक यूजर ने राहुल को करीना कपूर के साथ काम करने की सलाह दी। साथ ही फिल्म आशिकी में उनके लुक की भी काफी तारीफ की गयी।


अब राहुल रॉय ने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल रॉय ने नेशनल टेलीविजन पर अपने क्रश को बताने के लिए करीना की स्पष्टता और ईमानदार होने के लिए प्रशंसा की। राहुल ने यह भी लिखा कि उन्होंने करीना की बहन करिश्मा कपूर के साथ फिल्मों [सपने साजन के (1992) और मेघा (1996)] में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है और अब
वह करीना के साथ भी काम करने की उम्मीद कर रहे हैं।
आपको बता दें साल 1990 में आयी फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय और अन्नू अग्रवाल को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था । फिल्म का साउंडट्रैक काफी लोकप्रिय हुआ था । नदीम-श्रवण-निर्मित एल्बम की 20 मिलियन कॉपियां बिकीं थी और यह हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम बन गया।
2013 में, आशिकी के निर्माताओं ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर आशिकी 2 के साथ आशिकी जादू को फिर से बनाने की कोशिश की। आशिकी 2 का गाना ‘तुम ही हो’ जबरदस्त हिट हुआ पर ओरिजिनल आशिकी साउंडट्रैक अभी भी सबसे लोकप्रिय एल्बमों में से एक है।


















