करीना कपूर ने खोला राज़, तैमूर जैसा बच्चा पाने के लिए प्रेग्नेंसी में ली थी ये 6 टिप्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करीना कपूर ने खोला राज़, तैमूर जैसा बच्चा पाने के लिए प्रेग्नेंसी में ली थी ये 6 टिप्स

करीना कपूर से सवाल किया जाता है की आखिर तैमूर की इस लुक्स का राज़ क्या है और

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड में जाने माने नाम है पर इनका बेटा तैमूर अभी सिर्फ दो साल का है और स्टारडम के मामलों में बड़ो बड़ों को टक्कर दे रहा है। पैदा होने के बाद से ही तैमूर अब तक लाइमलाइट में रहे है और मीडिया के आकर्षण का केंद्र भी। तैमूर के लुक्स की बात करें तो गोरा रंग, हल्के भूरे बाल, नीली आंखें हर किसी को आकर्षित कर ही लेती है।

करीना कपूर और तैमूर

करीना कपूर से कई बार सवाल किया जाता है की आखिर तैमूर की इस लुक्स का राज़ क्या है और आखिरकार उन्होंने ये राज भी बता ही दिया की प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने क्या ऐसी टिप्स फोलो की थी।

1.ढेर सारा घी खाएं :

करीना कपूर और तैमूर

करीना कपूर के अनुसार उन्हें बचपन से घी खाना काफी पसंद है और तैमूर के पैदा होने से पहले उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान घी का काफी सेवन किया था। प्रेगनेंसी में सिर्फ ये ख्याल रखने की जरुरत है कि खाने का समय और मात्रा सही हो।

2.हर तरह की सब्जी खाएं :

करीना कपूर और तैमूर

आमतौर पर लोग सब्जियां खाना पसंद नहीं करते पर करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान करेला, लौकी, तुरई आदि सब्जियों का भरपूर सेवन किया और ये होने वाले बच्चे के लिए भी काफी अच्छा है।

3.ब्रेकफस्ट स्किप न करें :

करीना कपूर और तैमूर

सुबह का नाश्ता पोषण से भरपूर होता है और करीना कपूर ने इस बात को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान फोलो किया। हलके वर्कआउट के साथ करीना को पोहा, अंडा और टोस्ट या फिर अजवाइन परांठा बेहद पसंद है।

4.सुबह जल्दी उठने की आदत डालें :

करीना कपूर और तैमूर

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर को काफी आराम की जरुरत होती है और करीना ने रात साढ़े 10 बजे सो जाती थी और सुबह साढ़े 7 बजे उठती थीं। इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

5.प्रेग्नेंसी के दौरान भी रहें ऐक्टिव :

करीना कपूर और तैमूर

प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्टिव रहना बेहद जरूरी होता है और करीना कपूर ने तैमूर के जन्म से पहले भी शूटिंग की , ऐड्स किए और तैमूर के पैदा होने के सिर्फ 50 दिन बाद ही उन्होंने फिर से वर्कआउट शुरू कर दिया था।

6.डॉक्टर से सलाह लें :

करीना कपूर और तैमूर

प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर की समय समय पर सलाह लेते रहना बेहद जरूरी होता है और अच्छे डॉक्टर और गाइनैकॉलजिस्ट से हमेशा संपर्क में रहना चाहिए।

कपिल शर्मा शो में सलमान ने बताया इस एक्टर की वजह से अब तक नहीं कर पाए शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।