आखिर कैसे बनी करीना कपूर सबकी फेवरेट, एक्ट्रेस शाहिद के प्यार में थीं पागल लेकिन अपने से 10 साल बड़े सैफ को बनाया जीवनसाथी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिर कैसे बनी करीना कपूर सबकी फेवरेट, एक्ट्रेस शाहिद के प्यार में थीं पागल लेकिन अपने से 10 साल बड़े सैफ को बनाया जीवनसाथी

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हम सबको

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हम सबको प्रभावित किया है। कपूर खानदान में जो शख्स पैदा होता है उसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा सितारा बनाना होता है। करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार से लेकर छोटे कलाकार के साथ काम किया है। करीना इन सितारों से मिलने के लिए उत्सुक रहती थी।
1590507072 kareena kapoor khan
बॉलीवुड में करीना ने फिल्म रिफ्यूजी से एंट्री की थी और इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म ने खास बिजनेस नहीं किया था लेकिन करीना कपूर को बहुत पसंद किया। उसके बाद करीना को फिल्में मिलना शुरू हो गई। फिल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ काम किया था। हालांकि इस फिल्म के बाद करीना और ऋतिक का अफेयर भी चल गया था। लेकिन कभी भी उनके इस रिश्ते की पुष्टि दोनों तरफ से नहीं हुई थी और उस समय ऋतिक भी शादीशुदा थे। 
1590507316 hrithik kareena
करीना कपूर ने बॉलीवुड में कई फ़िल्में की लेकिन उसमें से कुछ चली कुछ नहीं चली। फिर एक्टर शाहिद कपूर की करीना की जिंदगी में एंट्री हुई। खासतौर पर देखा गया है जब भी किसी के साथ स्टार्स का अफेयर चलता है तो वो अपने अफयर की खबर को कभी नहीं मानते। दरअसल इस मामले में करीना बाकी स्टार्स से अलग हैं उन्होंने अपने और शाहिद के साथ अफेयर की पुष्टि करी। करीना का नाम बेबो था और करिश्मा का नाम लोलो था तो पापा ने डोडो शाहिद बाबू का नाम रख दिया। 
1590507401 kareena=shahid
कपूर खानदान की लाडली करीना को नॉन वेज बहुत पसंद था लेकिन  शाहिद कपूर के लिए उन्होंने नॉन वेज छोड़ दिया और वेजीटेरियन बन गई। दरअसल शाहिद कपूर वेजीटेरियन थे। हालांकि एक MMS भी दोनों का लीक हुआ था जिसके बाद तो बवाल मच गया था। 
1590507577 kareena shahid
कुछ सालों तक करीना और शाहिद का रिश्ता चला। करीना के परिवार को भी शाहिद बहुत पसंद थे। लेकिन कुछ दिन बाद वो हो गया जिसने सोचा नहीं था मसलन दोनों का ब्रेकअप। उस दौरान दोनों जब वी मेट की शूटिंग कर रहे थे। वैसे तो दोनों की एक भी फिल्म साथ में नहीं चली लेकिन जब वी मेट सुपरहिट हुई थी।
1590507679 saif kareena
शाहिद से ब्रेकअप के बाद यही सवाल उठा कि आखिर करीना की जिंदगी में अब कौन नया आ गया है। बात है साल 2007 अक्टूबर में जब लैक्मे फैशन वीक में अचानक से करीना ने सैफ अली खान के साथ एंट्री मारी थी और हर कोई हैरान रह गए थे और उसी दिन सैफ अली खान ये कबूल कर लेते हैं कि हम दोनों साथ हैं और खुश हैं। उसके बाद करीना और सैफ ने शादी कर ली और अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। 
1590507917 89320511 295900664714927 759406582790567741 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।