सोहा की हुई गोद भराई, भाभी करीना और भतीजे तैमूर के साथ खूब मचा धमाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोहा की हुई गोद भराई, भाभी करीना और भतीजे तैमूर के साथ खूब मचा धमाल

NULL

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के परिवार में इन दिनों खुशियों का तांता लगा हुआ है। अभी उनके और करीना के बेटे तैमूर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन ख़तम ही हुए थे की अब उनकी बहन सोहा अली खान के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान जल्द ही मां बनने वाली हैं।

1 610इस बात को सेलिब्रेट करने के लिए सोहा के घर एक फंक्शन रखा गया था जिसमे सोहा के लिए बेबी शॉवर रखा गया। पर हमेशा की तरह इस बार भी इस पार्टी का मुख्य आकर्षण रहे सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर जो पार्टी की सारी लाइमलाइट ले गए।

2 431इस मौके पर तैमूर की मासी और करीना की बड़ी बहन करिश्मा भी शामिल हुईं। सोहा के इंस्टाग्राम पर शेयर हुईं फोटोज में वो अपनी भाभी करीना कपूर और उनकी बड़ी बहन करिश्मा के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आ रही हैं।

3 334आपको बता दें इसी साल जनवरी में सोहा और कुणाल ने शादी की दूसरी एनिवर्सरी मनाई है। तैमूर के पैदा होने के बाद से ही सोहा अली खान करीना से माँ बनने की टिप्स और केयर की जानकारी ले रही है।

4 343जाहिर सी बात है नवाब खानदान इस नन्हे मेहमान के आने की खुशी में डूबा हुआ है। बेबी शॉवर में फैमिली मेंबर्स के अलावा नेहा धूपिया, कोंकणा सेन शर्मा भी शामिल हुईं। सोहा अली खान और कुनाल खेमू ने 3 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद वर्ष 25 दिसंबर 2015 में शादी कर ली थी।

5 201तैमूर के जन्मदिन का जश्न तो हमने देखा ही था अब देखना होगा सोहा अली खान के घर इन नन्हे मेहमान के स्वागत में किस तरह का जश्न मनाया जाएगा। इस पार्टी के दौरान सोहा बेबी बंप के साथ पिंक ड्रेस में बेहद खुश नज़र आ रही है और साथ ही पार्टी में मौजूद बाकी सदस्य भी काफी एन्जॉय करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।