लॉक उप शो से बाहर हुए करणवीर बोहरा, कंगना के शो के बारे में किया बड़ा खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लॉक उप शो से बाहर हुए करणवीर बोहरा, कंगना के शो के बारे में किया बड़ा खुलासा

कंगना रनौत की मेज़बानी में हाल फ़िलहाल टीवी का सबसे चर्चित शो ‘लॉकअप’ से जुड़े आये दिन कुछ

कंगना रनौत की मेज़बानी में हाल फ़िलहाल टीवी का सबसे चर्चित शो ‘लॉकअप’ से जुड़े आये दिन कुछ न कुछ किस्से आते रहते है।  पहले ही दिन से सुर्खिया बटोर रहा ये शो अपने यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से लोगो का दिल जितने में कामयाब रहा है। कंटेस्टेंट के हर वीक नए नए खुलते राज़ और उनके बिच की नोक झोंक लोगो दर्शको को बांधने में कामयाब रही है। 
1650611169 274497705 975211800087004 1730345757094286305 n
इसी शो के एक कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा इस हफ्ते शो से बहार हो गए है। उन्हें पायल रोहतगी और अली मर्चेंट से काम वोट मिले जिसकी वजह से उन्हें बहार का रास्ता दिखा दिया गया है।  शो से बाहर आते ही अली ने कह दिया कुछ ऐसा की सभी दर्शक हो गए हैरान।  दरअसल शो से बाहर आते ही करन ने अपने इंस्टाग्राम पर किया लाइव सेशन।  बस फिर क्या था उन्होंने कह दिया की अच्छा हुआ वो शो से बाहर हो गए क्यूंकि शो दिन ब दिन गन्दा होता जा रहा है। 

करन यही नहीं रुके उन्होंने एक फैन के पूछने पर ये भी बता दिया की लॉक उप शो का विनर कौन होगा। करन ने शो के दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर  फ़ारूक़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुनव्वर शो को नहीं जीतेंगे हां वो शो के फाइनल तक ज़रूर जायेंगे लेकिन शो को पायल रोहतगी या अज़मा फल्लाह या शिवम् शर्मा में से कोई एक जीतेगा। 

1650611185 274362489 475999030636571 2652658428246020592 n
आपको बता दे कि शो के दौरान एक टास्क में मुनव्वर ने करन को कुछ ऐसा कह दिया था जिसकी वजह से करन कि मुनव्वर से नहीं बानी और उन्हें उस बात का बहुत बुरा लगा था। टास्क के दौरान मुनव्वर ने कहा था कि “करन कई रियलिटी शोज में गए है लेकिन आज तक एक भी शो नहीं जीते।  वह एक लूज़र है”। करन को वह बात बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी थी। 
1650611198 278817206 581762469545504 5949514935230389482 n
हालाँकि करन के इस स्टेटमेंट से दर्शक इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते क्यूंकि ज्यादातर फैंस लॉकअप शो को मुनव्वर की वजह से ही देख रहे है।  आपको बता दे शो के दौरान कई बार करन मुसीबत में भी पड़े है।  उन्होंने शो की कंटेस्टेंट शायिशा को कुछ आपत्तिजनक बाते बोली थी जिसके बाद उन्हें विवाद का सामना करना पड़ा था। 
1650611209 273938965 987576115186821 394584612378813656 n
करणवीर बोहरा टीवी का जाना माना नाम है और लॉकअप शो से पहले वह बिग्गबॉस में भी शिरकत कर चुके है।  हालाँकि वह इस शो में ज्यादा टाइम तक नहीं टिक पाए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।