करण वी ग्रोवर ने लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल संग रचाई शादी, दूल्हा- दुल्हन की फोटोज हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करण वी ग्रोवर ने लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल संग रचाई शादी, दूल्हा- दुल्हन की फोटोज हुई वायरल

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज़ सामने आई है। खबर थी कि फेमस एक्टर करण वी ग्रोवर जल्द

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज़ सामने आई है। खबर थी कि फेमस एक्टर करण वी ग्रोवर जल्द शादी करने वाले है। अब आपको बता दे उनकी शादी हो चुकी है और अब शादी की तस्वीरें भी सामने आ गयी है। हाल ही में एक्टर करण वी ग्रोवर ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल संग शादी रचाई। 
1654064496 37008921 428938140936536 2357490502049202176 n
दोनों शादी में दूल्हा- दुल्हन के रूप बेहद ही प्यारे लगे। करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने हिमाचल में  सात फेरे ले लिए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रची जिसकी खबर सिर्फ उनके परिवार वालों और करीबी दोस्तों को ही थी। 
1654064685 kvg1
बता दे, तकरीबन एक दशक से एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार करण और पाॅपी शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर करण व ग्रोवर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर भी शेयर की है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। 
1654064700 kvg2
कहा जा रहा है कि शोर-शराबे से बचने के लिए इन दोनों ने एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान शादी की। अब 1 जून यानी आज इन दोनों की रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह एक दम रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। सिर पर पगड़ी और हाथ में तलवार लेकर करण बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी पॉपी जब्बल भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दोनों का वेडिंग आउटफिट एक जैसा है। 

करण वी ग्रोवर और ‌पॉपी जब्बल की लव स्टोरी भी कमल की है। ये दोनों एक दूसरे को पार्किंग लॉट में मिले थे। यह इन दोनों की पहली मुलाकात थी। जिसके बाद इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी के दौरान हुई। जहां यह दोनों एक- दूसरे के करीब आए और डेट करना शुरू कर दिया। पॉपी जब्बल एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल और एंकर भी हैं। पाॅपी ब्रोकन बट ब्यूटीफुल वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।