पिछले कुछ दिनों से लगातार टीवी एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच चल रही खटपट की खबरें सामने आ रही थी। कहा तो ये भी गया कि इन दोनों के रिश्ते में अब कुछ भी सही नहीं चल रहा। हालांकि बाद में करण ने इन खबरों को सिरे से नकारते हुए इन्हे महज़ अफवा बताया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो तो और भी ज़्यादा चौकाने वाली है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के रिश्ते में चल रही अनबन ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
करण मेहरा को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण मेहरा को आज मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक निशा ने करण के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव में केस दर्ज करवाया है जिसके आधार पर पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो करण और निशा के बीच कल रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद एक्टर ने गुस्से में पत्नी को इतना मारा कि उनके माथे पर टांके आए हैं। जिसके बाद निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।
आपको बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल को टीवी इंडस्ट्री का सबसे कूल एंड लवली कपल माना जाता है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है फिर चाहें वो ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। करण ने ‘बिग बॉस 10’ में भी हिस्सा लिया था और निशा के साथ ‘नच बलिए 5’ और ‘किचन चैंपियन 5’ का भी नज़र आये थे। आपको बता दें कि निशा और करण की शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं। वही अब खबर आ रही है कि गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण मेहरा का बयान दर्ज किया गया था। साथ ही उन्हें पुलिस ने जमानत दे दी है।