करण मेहरा ने बेटे कविश के बर्थडे पर खुद काटा केक, वीडियो शेयर कर बोले 2 साल से साथ नहीं मनाया बर्थडे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करण मेहरा ने बेटे कविश के बर्थडे पर खुद काटा केक, वीडियो शेयर कर बोले 2 साल से साथ नहीं मनाया बर्थडे

जबसे करण मेहरा और निशा के बीच दूरी आयी है काविश अपने पिता से नहीं मिल पाया। वही

टीवी एक्टर करण मेहरा की पर्सनल लाइफ में कितनी उथल- पुथल चल रही है ये तो सब जानते है। एक्टर पर कई संगीन आरोप है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये इलज़ाम लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी खुद की बीवी निशा रावल है। निशा ने करण पर घरेलु हिंसा जैसे इलज़ाम लगाए है। खैर इन दोनों की लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच चुकी है और दोनों कानूनी तौर पर इस जंग को लड़ रहे है। 
1655289416 125049319 745264619403477 9193976941043971957 n
लेकिन इन सबके बीच इनका बेटा काविश मेहरा पिस्ता नज़र आ रहा है। जबसे कपल के बीच दूरी आयी है काविश अपने पिता से नहीं मिल पाया। इस उम्र में उस बेचारे बच्चे को इस बात का अंदाज़ा तक नहीं है कि उसके पापा उससे दूर क्यों है। वही बेटे के बर्थडे पर करण उससे कुछ ज़्यादा ही मिस करने लगे। 
1655289426 article 20223629345734497000
15 जून 2022 को करण के बेटे कविश 5 साल के हो गए हैं। एक्टर अपने बच्चे से मिल नहीं पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उसके के नाम पर अकेले ही केक काटा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें करण अपने बेटे को हैप्पी बर्थडे विश करते हुए ‘सुपरमैन’ थीम्ड केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि, काश वह यह केक खुद अपने बच्चे को खिला पाते। पिछले साल भी वह उनका बर्थडे नहीं मना पाए थे, लेकिन वह जल्द ही अपने बच्चे से मिलेंगे। इसे शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मेरे लिटिल कविश। डैडी आपको प्यार करते हैं और पागलों की तरह आपको याद करते हैं, लेकिन लड़ाई जारी है और वह तुम पर गिव अप नहीं करेंगे। थोड़ा समय और फिर कोई भी चीज आपको मुझसे अलग नहीं कर पाएगी। प्लीज मेरे बच्चे को आशीर्वाद दें।”

1655289458 12 56 521385357karan
आपको बता दें कि, करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 9 साल बाद निशा ने 31 मई 2021 को करण के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके चलते एक्टर को एक दिन लॉकअप में भी गुजारना पड़ा था। बाद में दोनों ने एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।