मशहूर टीवी अभिनेता करण मेहरा पिछले महीनों अपनी एक्ट्रेस वाइफ निशा रावल संग चल रहे विवादों को लेकर जमकर सुर्खियों बटोर रहे थे। दरअसल निशा ने अपने पति करण पर उनके ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद करण को हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन एक दिन के अंदर ही उन्हें जमानत भी मिल गई थी।
हाल ही में अब करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है ये वीडियो फैंस को रास नहीं आ रही है क्योंकि इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट की जनता करण पर भड़कते नजर आ रही है।
दरअसल इस वीडियो को करण मेहरा के फैंन पेज पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक्टर अपनी कोस्टार हिमांशी पाराशर के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि करण और हिमांशी एक साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं करण व्हाइट एंड ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘दिल दियां गल्ला’ गाना चल रहा है।
मालूम हो इस वीडियो को देखकर जहां कुछ फैंस उदास हो रहे हैं तो कई सारे लोग इस वीडियो में दोनों को रोमांटिक होता देख अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर एक कमेंट करते हुए कई यूजर करण और निशा रावल के अलग होने की वजह हिमांशी पाराशर संग नजदीकियां बता रहे हैं।
इसके अलावा एक और वीडियो में करण और हिमांशी एंट्री करते नजर आ हैं। उसे देखकर भी फैंस काफी ज्यादा आगबबूला होते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करके लिखा ‘ये ही वजह है जिसकी वजह से आपने अपनी पत्नी को धोखा दिया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने अपनी पत्नी के साथ गलत किया।’
बताते चले, करण मेहरा का अपनी पत्नी निशा रावल संग रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 24 नवंबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़े ने लगभग छह साल तक डेट किया। साल 2017 में दोनों एक बेटे का जन्म हुआ।