करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के बाद छोटे पर्दे पर फिर आएंगे साथ?, नए शो को लेकर है चर्चे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के बाद छोटे पर्दे पर फिर आएंगे साथ?, नए शो को लेकर है चर्चे

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी थी। ऐसे में इनके फैंस

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी थी। शो खत्म होने के बाद भी इन दोनों का प्यार बरकरार है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन दोनों की रोमांटिक फोटो और वीडियो वायरल होती ही रहती है। वही फैंस भी कपल को साथ देखकर खुश रहते है। अब करण और तेजस्वी की जोड़ी टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोंडिस में से एक है। 
1667887067 c467199208128dc7878fa40e155342a517ade
ऐसे में अब इनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस के बाद ये दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नज़र आ सकते है। यानी की फैंस को स्क्रीन पर बेहतरीन बॉन्डिंग देखने का मौका मिल सकता है। तो जो लोग इन्हें बिग बॉस के बाद एक बार फिर ऑन स्क्रीन साथ देखने को बेताब हैं उन्हें बता दे अब करण कुंद्रा को नया प्रोजेक्ट मिला है। 
1667887079 karan kundra owning a call center to almost being part of kasautii zindagii kay unknown facts of the actor
ये नया शो एक वैम्पायर कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जो कि जल्द ही फ्लोर पर आएगा। इस शो के लिए करण कुंद्रा काफी एक्साइटेड हैं। काफी सोचने के बाद करण ने इस शो को साइन किया है। वही, रिपोर्ट्स का दावा है कि तेजस्वी भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। 
1667887092 307088558 1292046611545790 6932642252725572508 n
अगर ऐसा हुआ तो फैंस का इन्हे स्क्रीन पर साथ देखने का सपना जल्द ही पूरा हो जायेगा। बताया जा रहा है कि  ये शो उसी चैनल पर आएगा, जिसपर बिग बॉस आया था। वही, ये शो नागिन 6 को रिप्लेस करेगा। 
1667887101 whatsapp image 2022 03 03 at 12.15.34 pm
कहा जा रहा है कि करण ने करीब 4 से 5 दिन पहले ही इस शो के लिए हामी भरी है। ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शो के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।