Karan Johar की मां Hiroo Johar की तबियत हुई खराब, हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे मनीष मल्होत्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Karan Johar की मां Hiroo Johar की तबियत हुई खराब, हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे मनीष मल्होत्रा

करण जौहर की मां अस्पताल में भर्ती, मनीष मल्होत्रा ने की मुलाकात

फिल्ममेकर करण जौहर की मां हीरू जौहर की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करण जौहर की मां से मिलने के लिए शनिवार को मनीषा मल्होत्रा ​​भी अस्पताल पहुंचीं। पैप्स ने उन्हें कैप्चर भी किया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि डायरेक्टर की मां को क्या हुआ। बताया जा रहा है कि हीरू जौहर की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते उन्हें एडमिट कराया गया। इसके बाद बेटे करण जौहर और उनके दोस्त व डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। पैप्स ने वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स में तमाम फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना भी करने लगे।

karanjohar173026575634900445753379085041379632270 1

करण जौहर दोस्त मनीष के साथ पहुंचे अस्पताल

मनीष मल्होत्रा ​​को करण जौहर का करीबी दोस्त माना जाता है। जब करण की मां की तबीयत खराब हुई तो उनके दोस्त मनीष अस्पताल पहुंचे। शनिवार शाम को करण जौहर और मनीष मल्होत्रा ​​की कारें अंबानी अस्पताल के अंदर जाती नजर आईं। पैपराज़ी पेज पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि करण जौहर और उनके अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​को हीरू जौहर से मिलने जाते हुए अंबानी अस्पताल में देखा गया। करण अक्सर अपनी मां हीरू जौहर की हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं। उन्हें कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो चिंता की कोई बड़ी वजह नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस लगातार करण की मां के लिए दुआएं करते नजर आ रहे हैं।

karanjohar170357576232661526859481314931379632270

‘रॉकी और रानी’ से निर्देशन में की वापसी

पिछले साल करण ने अपनी सफल फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से निर्देशन में वापसी की थी। तब से उन्होंने अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कई फिल्में बनाई हैं, जिनमें ‘किल’, ‘योद्धा’ और ‘जिगरा’ शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में धर्मा में 50% हिस्सेदारी व्यवसायी अदार पूनावाला को 1000 करोड़ रुपये में बेची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।