सोशल मीडिया पर अपने हमशक्ल को देखकर फिल्ममेकर Karan Johar के उड़े होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोशल मीडिया पर अपने हमशक्ल को देखकर फिल्ममेकर Karan Johar के उड़े होश

हाल ही में डायरेक्टर Karan Johar के हमशक्ल की फोटो सामने आई है। इससे पहले कई और बॉलीवुड

हाल ही में डायरेक्टर Karan Johar के हमशक्ल की फोटो सामने आई है। इससे पहले कई और बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो भी देखने को मिली थी। बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का एक गाना शेयर किया था जिसपर उस्मान नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि लोग कहते हैं मेरी शक्ल फिल्ममेकर करण जौहर से मिलती है।

https://instagram.com/p/BmPW-6Alu68/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

क्या ये सच है? इतना ही नहीं उस्मान की ये फोटो देखकर खुद करण भी काफी ज्यादा हैरान हो गए। फिर Karan Johar ने इस शख्स की फोटो पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ ट्वीट्स मुझे स्‍पीचलैस कर देते हैं। यह उनमें से एक है। उस्मान बिल्कुल उनके जैसे दिखते हैं। उस्मान के सोशल मीडिया के मुताबिक वे पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

https://twitter.com/karanjohar/status/1035048363278983168

वहीं Karan Johar के इस ट्वीट को देखकर फैंस भी कहां शांत बैठने वाले थे उन्होंने ये फोटो देखकर कहां कि कुंभ के मेले में बिछड़े हुए भाई मिल गए है। तो वहीं किसी ने कहा कि यह उनका भूत है।

https://twitter.com/karanjohar/status/1035051114222313473

जल्दी शुरू होने वाला है ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन

Karan Johar के फेमस शो ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन दोबारा शुरु होने वाला है। 21 अक्टूबर से इस शो का प्रीमियर होगा। करण के इस चैट शो में बॉलीवुड की जानी-मानी जोड़ियों को न्योता दिया जाता है, जहां उन्हें कई तरह के मजेदार सवालों से होकर गुजरना पड़ता है।

https://www.instagram.com/p/Bmn2899AAr1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इन दिनों शो के लिए कई बड़ी जोड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। जैसे, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, जाहन्वी कपूर-ईशान खट्टर, शाहरुख खान-सलमान खान और कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सोनम कपूर आहूजा-आनंद आहूजा, वरुण धवन-नताशा आदि।

d05c5007 8a4f 46ef 95ed 844fbb5b6e53

वहीं कुछ समय पहले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि Karan Johar श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए स्क्रिप्ट की तलाश भी शुरू कर दी है।

karan johar khushi kapoor 1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।