मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खूब चर्चा में है और उनके रोमांस की ख़बरें बॉलीवुड गलियारों में खूब गूँज रही है। दोनों को कई डिनर डेट्स और पार्टीज में साथ मस्ती करते देखा गया है पर इन दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते के बारे में नहीं बोला लेकिन अब करण जौहर ने इनके रिश्ते को पक्का कर दिया है।
करण जौहर ने आखिरी बार मलाइका के साथ बतौर जज इंडिया गॉट टैलेंट में काम किया था और अब अपने शो कॉफी विद करण में इन्होने मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते की पोल खोल दी।
आपको बता दें इन दिनों कॉफी विद करण का सीजन 6 ऑन एयर है और बीते दिनों इस शो में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और के एल राहुल ने शिरकत की। दोनों क्रिकेटरों ने इस शो में करण के कई सवालों के जवाब दिए और काफी मस्ती भी की।
करण जौहर ने सवालों के बीच के एल राहुल से पुछा उनका बॉलीवुड क्रश कौन है और इस सवाल के जवाब में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जवाब दिया ” अब तो कोई नहीं ” . इस जवाब पर करण जौहर ने उन्हें याद दिलाया की उन्हें छैया छैया गर्ल पर क्रश था।
करण जौहर के इस अंदाज पर के एल राहुल ने कहा ‘ अब उनका छैया छैया गर्ल यानि मलाइका अरोड़ा पर क्रश नहीं है। इसके बाद तो कुछ कुछ होता है डायरेक्टर ने नहले पे दहला मरते हुए कहा ” क्योंकि वो अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही है ?
इस बात पर राहुल तो मुस्कुरा कर रह गए पर ये खबर अब पक्की हो गयी की मलाइका और अर्जुन कपूर सीरियस रिलेशनशिप में है। बीते दिनों जब अर्जुन कपूर कॉफी विद करण शो में आये थे तब उन्होंने कहा था की वो अब सिंगल नहीं है पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।
बीते दिनों कई ख़बरें आयी की मलाइका और अर्जुन इस साल शादी करने का मन बना चुके है और इन्होने मिलकर मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है पर इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा की कब तक ये दोनों सितारे अपनी शादी की खुशखबरी देते है।