कपूर खानदान की ये बेटी देगी दूसरे स्टार किड्स को टक्कर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कपूर खानदान की ये बेटी देगी दूसरे स्टार किड्स को टक्कर

NULL

बॉलीवुड में स्टार किड्स जल्द ही फि‍ल्मों में नजर आने वाले हैं जिसमें जाह्नवी और सारा का नाम आए दिन सुर्खियों में रहते है और इसी लिस्ट में कपूर खानदान की एक और बेटी का नाम जुड़ता नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं अपने जमाने के हिट एक्टर शशि‍ कपूर की पोती आलिया कपूर की फिलहाल आलिया अपने पिता करण कपूर की तरह ही ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर हैं।

kapoor family

आलिया एक्टर शशि कपूर की पोती और शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी हैं।  कपूर खानदान की बेटी होने की वजह से लुक्स और ग्लैमर तो आलिया को पैदाइशी मिला है जिसमें वह सारा और जाह्नवी को भी बीट करती हैं।

aliya kapoor

आलिया फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन अगर वह फिल्मों में एंट्री का मन बनाती हैं तो बाकी के कई स्टार किड्स के लिए कड़ी टक्कर दे सकती है। कपूर खानदान की दो बेटियां करि‍श्मा और करीना ही बॉलीवुड में आईं और दोनों ही सफल रही हैं। हो सकता है जल्द ही यही चार्म आलिया को भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने पर मजबूर कर दे।

karan kapoor

आलिया के पिता करण कपूर ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वह अपने पिता शशि‍ कपूर की तरह सफल नहीं हो पाए। लेकिन करण आज एक नामी फोटोग्राफर हैं। आलिया अक्सर कपूर खानदान की पार्टियों और पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं। फिलहाल वो लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।