कपिल के नाम से वायरल हुआ अश्लील चुटकुला,भड़की यूजर से कॉमेडियन बोला- बहन फैक्ट्स चेक कर लेतीं

कॉमेडी के सफल एक्टर कपिल शर्मा के नाम पर आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई चुटकुले

कॉमेडी के सफल एक्टर कपिल शर्मा के नाम पर आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई चुटकुले वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ उनके होते हैं तो कुछ में जबरस्ती उनका नाम थोप दिया जाता है। ऐसा ही इन दिनों एक चुटकुला ट्विटर पर छाया हुआ है जिसमें कपिल ने नाम से लड़कियों के लिए कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।
1566297706 kapil
तो बस फिर क्या है हमारे ट्विटर यूजर्स भला कहां शांत रहने वालों में से हैं अब उनका गुस्सा कपिल के खिलाफ सिर चढ़कर बोल रहा है साथ ही उन्हें बैन करने की मांग उठाई गई है। लेकिन अंतत:खुद अब कपिल शर्मा को सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। 

ट्विटर हैंडल पर यह चुटकुला आवारा लड़का राज नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। सबसे नीचे रिफ्रेंस के तौर पर कपिल ने कहिन लिखा गया। वहीं ये चुटकुला पड़ते ही वेणी माधव नाम की एक महिला यूजर ने लिखा आवारागर्दी के लिए ये ट्विटर ही मिला है? आवारागर्दी का शौक चढ़ा है? देखना चाहते हो आवारागर्दी? ये ट्विटर सोशल मीडिया है। इसका परिणाम हवालात होता है। पुलिस को तुम्हारे पास पहुंचने में देर भी नहीं लगेगी। जो कुछ भी लिखो मर्यादा में रह कर लिखो।

कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि Dear sister काश आप इस पर रीऐक्ट करने से पहले एक बार फैक्ट्स चेक कर लेतीं। वो शब्द मेरे नहीं थे। बाकी राम जी सब ठीक करेंंगे। धन्यवाद। कपिल के इस जवाब के बाद से यूजर्स उनका समर्थन कर रहे हैं और हजारों की तादाद में लोग उनके ट्वीट को लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही कपिल के फैंस ने उनको कहा कि आप ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न दें। 

बता दें कि हॉलीवुड एनिमेशन फिल्म ‘एंग्री बर्ड 2’ हिंदी में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा ने मुख्य किरदारों को अपनी आवाज दी है।
1566297877 kapil (2)
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपिल शर्मा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। जी हां क्योंकि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेगनेंट हैं। यह कपल इन दिनों कनाडा में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
Girl in a jacket
Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।