कपिल शर्मा पहुंचे सुनील ग्रोवर के घर! जानिये फिर क्या हुआ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कपिल शर्मा पहुंचे सुनील ग्रोवर के घर! जानिये फिर क्या हुआ

NULL

पूरा बॉलीवुड और टेलीविज़न जगत इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित लड़ाई का गवाह बना जो थी ‘कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगडा’। इस लड़ाई से सुनील को फायेदा हुआ हो या नहीं पर कपिल शर्मा को काफी नुक्सान हुआ था। बॉलीवुड में तो उनकी छवि खराब हुई ही साथ भी उनके शो पर भी इस लड़ाई का बुरा असर पड़ा।

1 464सुनील ग्रोवर के साथ-साथ ,अली असगर और उनके बचपन के दोस्त चन्दन प्रभाकर ने भी शो छोड़ दिया था और जिसके चलते कपिल के शो को बंद करने तक की नौबत आ गयी थी। इस शो के साथ लम्बे समय से जुड़े नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सुनील ग्रोवर और अली असगर को मनाने के लिए भरपूर कोशिश की पर ,सुनील ग्रोवर और अली असगर अपने आत्मसम्मान के चलते शो में वापस आने को राज़ी नहीं हुए।

2 229कपिल ने अपने काफी सारे बयानों में जिक्र किया की सुनील जब चाहे उनके शो में वापस आ सकते है और सारे मतभेद सुलझाए जा सकते है पर कोई फायेदा नहीं हुआ। हाल ही में पता लगा है की कपिल शर्मा खुद सुनील को मानाने उनके घर जा पहुंचे जिससे ये तो साबित हो गया है की कपिल को सुनील ग्रोवर की कितनी कमी महसूस हो रही है।

3 170लेकिन रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कपिल शर्मा खुद भी सुनील ग्रोवर को मनाने में सफल नहीं हो पाए और दोनों स्टार्स के बीच मतभेद खत्म नहीं हो पाए है। यहाँ तक कहा जा रहा है की इन दोनों के बीच बात भी बड़ी मुश्किल से हो पायी और कपिल को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा है।

4 129लगता है इन दोनों के आपसी मतभेद इतने बढ़ चुके है की कपिल की तरफ से की गयी ये कोशिश इन दोनों के बीच और ज्यादा तनाव ला सकती है। कपिल ने मीडिया में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है और सुनील भी इस मुलाकात के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते जिससे साफ़ है की अभी ये दोनों कलाकार एक साथ मंच पर नहीं नज़र आने वाले।

5 96बाकी फैन्स की तरह हमे भी उम्मीद है जल्द ये दोनों स्टार्स पहले की तरह एक साथ सर्षकों के सामने आयेंगे पर ऐसा कब तक हो पायेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।