कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा तो बॉलीवुड सितारों ने मांगी उनके जल्द ठीक होने की दुआ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा तो बॉलीवुड सितारों ने मांगी उनके जल्द ठीक होने की दुआ

इंडियन क्रिकेट टीम के लेजेंड्री क्रिकेटर और पूर्व कप्तान रहे कपिल देव को कल दिल का दौरा पड़ने

इंडियन क्रिकेट टीम के लेजेंड्री क्रिकेटर और पूर्व कप्तान रहे कपिल देव को कल दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया कि कपिल देव सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जैसी ही इस बात की खबर मीडिया में आई हर कोई उनके लिए परेशान हो गया। सबको कपिल देव की चिंता सताने लगी। बस फिर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं करने लगा। पूरे देश से लोग कपिल देव के लिए दुआएं मांगने लगे। इस बीच बॉलीवुड सितारों ने कपिल देव को लेकर क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।
शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘पाजी, जल्दी ठीक हो जाओ। आप जैसे बैटिंग और बॉलिंग में तेज रहे हैं, उसी गति से ठीक हो जाइए। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सर।’
1603527692 screenshot 1
कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर रितेश देशमुख भी बहुत परेशान हो गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कपिल देव जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ सर।’
1603527680 screenshot 2
राहुल देव ने ट्वीट किया, ‘जल्दी ठीक हो जाइए कपिल पाजी। आप बड़े दिल के इंसान हैं। एक दिल का दौरा आपको झुका नहीं सकता। आपके जल्द सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’
1603527650 screenshot 3
एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, ‘कपिल देव शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक हैं। शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।’
 1603527629 screenshot 4
सोफी चौधरी ने लिखा, ‘कपिल देव जी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ही सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना करती हूं। प्यार और प्रार्थनाएं सर।’
1603527611 screenshot 5
बता दे कि कपिल देव की हालत अब स्टेबल है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वही कपिल देव ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।