कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबे फैंस

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पुनीत

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शुक्रवार यानी आज एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। पुनीत राजकुमार को शुक्रवार के दिन हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में बैंगलुरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ देर तक पुनीत का इलाज चला जिसके बाद उन्होंने बैंगलुरू के विक्रम अस्पताल में अंतिम सांस ली। जी हां, उनका निधन हो गया है। 
1635503409 download
29 अक्टूबर, शुक्रवार को पुनीत राजकुमार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 46 साल के पुनीत राजकुमार को बैंगलुरू के विक्रम अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। पुनीत राजकुमार के निधन से पूरी कन्नड़ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई हैं।
1635503447 puneethrajkumar 1 1045341 1635500316
पुनीत को हार्ट अटैक आने की खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस का जमावड़ा अस्पताल के बाहर लगा हुआ था। लोग बैंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल के बाहर एक्टर पुनीत राजकुमार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे। लेकिन किसी की भी दुआ काम नहीं आई और पुनीत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत राजकुमार को उनके फैंस अप्पू नाम से बुलाया करते थे। पुनीत के पिता भी लिजेंड्री एक्टर थे।
1635503571 94204 puneeth rajkumar
पुनीत ने 29 से भी ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। पुनीत के करियर की शुरुआत बतौर चाइ्ड आर्टिस्ट हुई थी। अपने डेब्यू के बाद ही उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। पुनीत ‘अभी’, ‘वीरा कन्नडिगा’, ‘अजय’, ‘अरासु’, ‘राम’, ‘हुडुगारु’ और ‘अनजनी पुत्र’ जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आए थे। पुनीत को आखिरी बार ‘Yuvarathnaa’ फिल्म में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।